‘बेबी जॉन’ का काम तमाम हुआ, पुष्पा 2 और बेबी जॉन ने घुटने टेके इस मूवी के आगे, बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार

Advertisements

हाल ही में बेबी जॉन मूवी रिलीज हुई है। बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा खासा कमाल नहीं दिखा पा रही है। इसके पीछे सिर्फ पुष्पा 2 ही नहीं, बल्कि एक और फिल्म रिलीज होने की वजह है। वह मूवी रिलीज होने के बाद दर्शको ने काफी पसंद किया है। उस मूवी के एक्शन को काफी पसंद किया जा रहा है।

पुष्पा 2 की कमाई पर अभी तक ब्रेक नहीं लग रहा है। वहीं दूसरी और इस वर्ष की बड़े बजट में बनने वाली ‘ बेबी जॉन’ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा धमाल नहीं दिखा पा रही है। इस मूवी से लोगों को बहुत उम्मीद थी। लेकिन लोगों की उम्मीद पर वह मूवी खरी नहीं उतर सकी। वरुण धवन द्वारा अभीनीत की गई बेबी जॉन 25 दिसंबर को रिलीज हुई। पहले वीकेंड तक आते-आते फिल्म का डिब्बा गुल हुआ। इस मूवी को देखने के लिए लोगो की भीड़ नहीं उमड़ रही है। इसके दर्शकों पर पुष्प 2 ने ही बाधा नहीं डाली है, बल्कि एक और मूवी ने बाधा डाला है। उस मूवी का नाम है मार्को।

Join

मार्को मूवी अपने दमदार एक्शन और दिलचस्प कहानी से बेबी जॉन को पीछे छोड़ा है। मार्को की कमाई की बात की जाए तो इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ी है। मूवी साउथ इंडस्ट्री में पहली धमाल मचा चुकी है। अब धीरे-धीरे उत्तर भारत में भी धमाल मचाने में शुरुआत कर चुकी है।

मार्को पड़ी बेबी जॉन पर भारी

मार्को मूवी के बजट की बात की जाए तो, इस मूवी का बजट 30 करोड रुपए है। मात्र 30 करोड़ में बनने वाली इस मूवी ने 11 दिन में 37 करोड रुपए से भी ज्यादा कमाई की है। वही दुनिया भर की कमाई देखा जाए तो इस मूवी ने 68 रूपए करोड रुपए कमा लिए है। मॉलीवुड की यह फिल्म बॉलीवुड के बेबी जॉन मूवी पर भारी पड़ रही है। मार्को मूवी में उन्नी मुकुंदन स्टार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी। अब यह मूवी उत्तर भारत में भी धमाल मचाने में तैयार है। अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने अपने एक हैंडल के जरिए बताया कि हिंदी सिनेमा में उनके फिल्मों के 250 शो की बढ़ोतरी हो गई है। दर्शकों के डिमांड के चलते यह फैसला लिया गया है।

OTT पर नजर आएंगी मार्को

मार्को ने सिनेमाघर में धूम मचाने के बाद बहुत जल्दी ही दर्शकों OTT पर देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है। मार्को मूवी को मलयालम, कन्नड़, हिंदी, तमिल भाषा में रिलीज करेंगे। इसके अलावा यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 45 दिनों के थिएटर रन के बाद डिजिटल प्लेटफार्म में पैर पसार सकती है। इसके अलावा यह फिल्म जनवरी के आखिरी हफ्ते OTT पर नजर आ सकती है।

इस मूवी के निर्देशक हनीफ अदेनी है और इसका निर्माण क्यूब्स एंटरटेनमेंट ने करवाया है। मार्को मूवी में उन्नी मुकुंदन, जगदीश, सुदेव नायर, एंसन पॉल और सिद्दीकी जैसे बड़े स्टार मुख्य भूमिका में है।

Leave a Comment