भोजपुरी में सबसे महंगी हीरोइन कौन सी है | भोजपुरी में सबसे ज्यादा फीस कौन लेता है

Advertisements

भोजपुरी फिल्म में सबसे महंगी हीरोइन कौन सी है, भोजपुरी में सबसे अमीर हीरोइन कौन है, भोजपुरी में सबसे सुंदर हीरो कौन है, भोजपुरी में सबसे टॉप हीरोइन कौन है, भोजपुरी में सबसे ज्यादा फीस कौन लेता है

भोजपुरी में सबसे महंगी हीरोइन कौन सी है : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भी अलग जलवा है। यहां के सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस की भी अलग धाक है। खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में ये हसीनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। कमाई के मामले में भी यह किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां फिल्मों में अभिनय के लिए मोटी फीस वसूल रही हैं। अक्षरा सिंह से लेकर, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे तक इन भोजपुरी तारिकाओं की फीस सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस वक्त भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी 10 अभिनेत्रियों की फीस |

Join
image : Imdb

1. अम्रपाली दुबे Amrapali Dubey

आम्रपाली दुबे को एक अभिनेत्री के साथ-साथ एक गायिका के रूप में भी जाना जाता है। इनका जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। ये मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करती है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में टीवी सीरियल तेरी पलकों की छाया से की थी। जिसके बाद साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म में उनकी और सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने अब तक भोजपुरी सिनेमा को दर्जनों हिट फिल्में दी हैं। वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। ये प्रत्येक फिल्म में काम करने के लिए 25 से 30 लाख रुपये चार्ज करती है।

image : jagran

2. काजल राघवानी Kajal Raghwani

काजल राघवानी एक टैलेंटेड एक्ट्रेस के जो काफी मशहूर हैं इनकी लोकप्रियता केवल भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं है। इनका जन्म 20 जुलाई 1990 को तेघरा बेगूसराय बिहार में हुआ था।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में भोजपुरी फिल्म रिहाई से की थी। वह अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म दबंग आशिक 2016, सरकार राज 2017, बलमा जी लव यू 2018 और कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम कि है। काजल राघवानी सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। ये प्रत्येक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

image : News18

 3. रानी चटर्जी रानी

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री में से एक हैं। इनका जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से की थी। वो इस फिल्म में रानी की भूमिका के लिए बहुत प्रसिद्ध हुईं थी। उन्होंने दामाद, नागिन, रानी नंबर 786, रानी चली ससुराल जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कि है। ये हमेशा अपने बेहद हॉट रोल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन्होंने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में बल्कि कई हिंदी वेब सीरीज और एलबम में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है। ये प्रत्येक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

image : hari bhoomi

 4. अक्षरा सिंह Akshra Singh

अक्षरा सिंह एक बेहद खूबसूरत टैलेंटेड एक्ट्रेस के अलावा एक मशहूर सिंगर भी हैं। इनका जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने  अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में भोजपुरी फिल्म प्राण जाए पर वचन ना जाए से की थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2015 से 17 के बीच टीवी सीरियल में काम की थी। भोजपुरी सिनेमा के अलावा वह टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इन्होंने कई हिट भोजपुरी एल्बमों में भी अपनी आवाज दी है। ये एक फिल्म में काम करने के लिए 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती है।

image : nai duniya

5. मोनालिसा Monalisa

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं। जिन्होंने बॉलीवुड सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की है। ये 50 से अधिक शॉर्ट हिंदी फिल्मों में भी अभिनय की हैं। इनका जन्म 21 अक्टूबर 1982 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वो अब तक बॉलीवुड, उड़िया और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अभिनय कौशल दिखा चुकी हैं। ये हर एक फिल्म मे काम करने के लिए 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करती है।

6. अंजना सिंह Anjana Singh

अंजना सिंह अपने टैलेंट के दम पर भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। इनका जन्म 7 अगस्त 1990 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में भोजपुरी फिल्म एक और फौलाद से की थी।  फिल्मों के अलावा इन्होंने टीवी धारावाहिक में भी काम कि है। इन्होने अपने करियर के शुरुआत में दो साल में रिकॉर्ड 25 फिल्में साइन कीं थी। इन्होने भोजपुरी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीती हैं। ये हर एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

7. प्रियंका पंडित Priyanka Pandit

प्रियंका पंडित सिर्फ एक एक्ट्रेस तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि एक डांसर के रुप मे भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इनका जन्म 30 जून 1991 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था। ये अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में भोजपुरी फिल्म जीना तेरी गली में से की थी। जिसके बाद इन्होने लगातार एक से एक बड़ी हिट फिल्मों में

काम कि है। उन्हें अपने बेहतरीन किरदार के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुका है। ये हर एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती है।

8. पाखी हेगड़े Pakhi Hegde

पाखी हेगड़े एकमात्र भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा अलग-अलग फिल्म उद्योगों में काम किया है। उन्होंने अब तक भोजपुरी फिल्म के अलावा बॉलीवुड, तुलु और मराठी फिल्म जैसे कई अन्य उद्योगों में काम कि है। इनका जन्म 5 मार्च को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी  धारावाहिक मैं बनूंगी मिस इंडिया से की थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2006 में फिल्म बैरी पिया से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। वो अब तक दर्जनों हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं हालांकि अब वह ज्यादा फिल्मों में काम नहीं करती हैं। वो फिल्म में काम करने के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

9. रिंकू घोष Rinku Ghosh

रिंकू घोष एक्ट्रेस बनने से पहले एक मशहूर मॉडल रह चुकी है। उन्होंने साल 1996 में मिस मुंबई का खिताब भी जीता था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में बॉलीवुड फिल्म जय मां दुर्गा से की थी और आगे साल 2007 में तू ही मोर बलमा से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। आपको बता दें ये प्रत्येक फिल्म में काम करने के 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती है।

10. सीमा सिंह Seema Singh

इस सूची में अंतिम नाम सीमा सिंह से आया है। सीमा सिंह अभिनेत्री के अलावा एक डांसर, मॉडल और निर्माता के रूप में भी बेहद सफल रही है। इनका जन्म 11 जून 1990 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2008 में फिल्म कहन जेबा राजा नाज़रिया लड़ाई के साथ भोजपुरी सिनेमा में अपनी शुरुआत की। उसने सर्वश्रेष्ठ आइटम गिर्ल्स के रूप में कई पुरस्कार जीती हैं।  ये प्रत्येक फिल्म के लिए 2 से 3 लाख रुपये का शुल्क लेती है।

अन्य पढ़े :

Leave a Comment