बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म जिसका रीमेक साउथ में बना है। वैसे तो देखा जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा साउथ फिल्मों की कॉपी करते हैं। लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि, कोई बॉलीवुड की फिल्म है जिसका रीमेक साउथ में बना है। साउथ में नहीं बल्कि इसका रिमेक तमिल, तेलुगू, मलयालम भाषा में बन चुका है। तो कौन सी वह बॉलीवुड फिल्म है चाहिए आपको बताते हैं, और यह फिल्म इतनी चली है कि इसका रीमेक साउथ इंडस्ट्री में बना। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस फिल्म का रीमेक आखिरकार साउथ इंडस्ट्री में बना है
साउथ में बना रीमेक
दोस्तों यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बढ़िया चली थी, और इस फिल्म ने काफी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसके बाद इस फिल्म का रीमेक साउथ इंडस्ट्री में बना। सबसे पहले इस फिल्म का तेलुगु में रीमेक बना साल 2021 में तेलुगु में नितिन और तमन्ना भाटिया को लेकर ‘मेस्ट्रो’ नाम की एक फिल्म बनाई गई थी और यह फिल्म इस बॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी। उसके बाद 2021 में ही इसका रीमेक मलयालम भाषा में बनाया था और इस फिल्म को पृथ्वीराज सुकुमारन ने बनाया, फिल्म भ्रमम नाम से बनी थी। उसके ठीक 3 साल बाद 2024 में तमिल सिनेमा भी पीछे नहीं रहा तमिल भाषा में भी इस फिल्म को कॉपी किया गया। जिसका नाम रखा गया था अंधागन और इसमें प्रशांत और सिमरन लीड रोल में दिखाई दिए थे।

कौन सी वह फिल्म है जिसका रीमेक बना
दोस्तों साल 2018 में रिलीज हुई थी आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ यह फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब चली और इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था, और इस फिल्म की वजह से आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ और भी कई कलाकार नजर आए थे और इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म की अच्छी कहानी को देखकर ही इस फिल्म का रीमेक तीन भाषा में बना तमिल, तेलुगू और मलयालम में।
फिल्म की कहानी क्या है
दोस्तों अंधाधुन फिल्म की कहानी कुछ अजीब सी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना को एक अंधे के किरदार में दिखाया जाता है। जिसकी लाइफ में काफी सारे प्रॉब्लम आती है, और फिर उसके बाद वह क्या-क्या प्रॉब्लम फेस करता है उसी की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। इस फिल्म को 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज किया गया था और इस फिल्म को डायरेक्ट किया था श्रीराम राघवन ने, फिल्म को 32 करोड़ के बजट से बनाया गया था, और इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई करके बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का खिताब हासिल किया था।
अन्य पढे :
- Netflix पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ‘तेरे इश्क में’, 2 घंटे 45 मिनट की म्यूजिकल रोमांटिक बनी सबसे अच्छी
- सलमान खान की ‘Battle of Galwan’ का पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज, दर्शकों के दिलों को छू गया
- शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्री कौन है, जो अचानक हुई बॉलीवुड से दूर, जाने क्या करती है
- राम तेरी गंगा मैली से मशहूर हुई बोल्ड अदाकारा मंदाकिनी करती है ये काम




