2023: कि वह फिल्में जो विवादों में गिरी थी, एक फिल्म सेंसर बोर्ड रिजेक्ट कर दिया

Advertisements

दोस्तों साल 2023 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में आई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई की गदर 2, पठान, एनिमल जैसी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है इसी के साथ दोस्तों 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है।

वह फिल्में जो विवादों में गिरी थी

Table of Contents

Join

साल 2023 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई है कुछ फिल्में फ्लॉप हुई है तो कुछ फिल्में काफी सुपरहिट साबित हुई है। इनमें से दोस्तों बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी फिल्में रिलीज हुई जो काफी भी विवादों में गिरी थी। लोगों ने इन फिल्मों का बॉयकॉट भी करना शुरू कर दिया था | लेकिन लोगों के बॉयकॉट भी बावजूद भी यह फिल्म सिनेमा घर में चली और उन्होंने अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी किया। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं 2023 की सबसे विवादित फिल्मों के बारे में। 2023 कि वह फिल्में जो काफी विवादों में गिरी थी और यह विवाद किस वजह से हुआ इन सब की जानकारी आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं 2023 की सबसे विवादित फिल्म।

अन्य पढ़े : Surya Upcoming Movie 2024

Pathaan_film_poster-compressed

पठान Pathaan

2023 की सबसे पहले विवादों में गिरने वाली फिल्म थी पठान दोस्तों इस फिल्म के नाम की वजह से काफी विवाद हुआ था और दोस्तों इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक सीन दिखाया गया था जिसमें वह भगवा कलर की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही थी। इसी को लेकर दोस्तों इस फिल्म को लोगों ने बॉयकॉट करना शुरू कर दिया था। हालांकि दोस्तों इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और पठान ने 1000 करोड़ से भी ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अन्य पढ़े : बॉलीवुड की 10 रोमांटिक फिल्में

image : jagran

आदि पुरुष Adipurush

2023 की सबसे ज्यादा विवादों में गिरने वाली फिल्म थी आदि पुरुष दोस्तों यह फिल्म अपने नाम को लेकर और इस फिल्में दिखाए गए किरदारों को लेकर काफी विवाद हुआ था। दोस्तों इस फिल्म में प्रभु श्री राम का जो किरदार था वह काफी गैर गुजरा था और इस फिल्म में जितने भी कैरेक्टर थे वह रामायण से मैच नहीं हो रहे थे। इसी का कारण दोस्तों इस फिल्म को लोगों ने बॉयकॉट करना शुरू कर दिया था और यह फिल्म दोस्तों बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। पहले तीन दिनों में इस फिल्म ने काफी बढ़िया कलेक्शन किया था लेकिन लोगों ने इस फिल्म को फिर नापसंद करना शुरू कर दिया।

अन्य पढ़े : साउथ की नंबर 1 हीरोइन कौन है

The_Kerala_Story_poster-compressed

द केरला स्टोरी The Keral Story

द केरला स्टोरी की बात करें तो यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी वाली फिल्म थी दोस्तों इस फिल्म में केरल में जो लव जिहाद होते हैं उनके ऊपर इस फिल्म को फिल्माया गया था। लेकिन कुछ मुस्लिम लोगों ने इस फिल्म का काफी विरोध किया था और इस फिल्म को ban करने की मांग भी उठाई थी। हालांकि दोस्तों बैन करने की मांग उठने के बावजूद भी लोगों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद भी किया क्योंकि इस फिल्म में दिखाए गए सभी कहानी एकदम सच्ची कहानी के ऊपर आधारित थी।

अन्य पढ़े : सलमान खान की सभी फिल्मों की सूची 1988 से 2023

OMG_2_–_Oh_My_God!_2_poster-compressed

ओमजी 2 OMG 2

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 अगस्त महीने में रिलीज हुई थी और इस फिल्म का विवाद तब हुआ था जब इसमें भगवान शंकर का एक किरदार दिखाया गया था और सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को सिर्फ ए सर्टिफिकेट दिया था। दोस्तों इस फिल्म में जो भगवान शिव का किरदार है वह काफी आपत्तिजनक था और इसी को लेकर दोस्तों यह फिल्म काफी विवादों में आई थी। फिल्म में भगवान शिव का जो किरदार है वह अक्षय कुमार ने निभाया था।

अन्य पढ़े : आने वाली पैन-इंडिया फिल्में 2024

fyeakqzaqaah47h_1688462813-compressed

72 हुरे 72 Hoorain

72 हूरे यह फिल्म जूलाई महीने में रिलीज हुई थी। दोस्तों इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। हालांकि दोस्तों सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी | लेकिन इस फिल्म ने कुछ ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। दोस्तों यह फिल्म मुस्लिम समुदाय के ऊपर आधारित थी जहां पर 72 हुरो के बारे में बताया गया था और इसी के कारण दोस्तों यह फिल्म काफी विवादों में आई थी।

अन्य पढ़े : भारत का नंबर वन सिंगर कौन सा है 

image : jagran

अजमेर 92 Ajmer 92

अजमेर 92 की बात करें तो यह फिल्म भी जुलाई महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बताया गया की 1992 में कैसे रेप कांड हुआ था और उसी की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है लेकिन दोस्तों कुछ मुस्लिम समुदाय ने इस फिल्म का जमकर विरोध किया था। हालांकि दोस्तों यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई और यह फिल्म बॉक्स पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म को लेकर काफी बड़ा विवाद हुआ था।

अन्य पढ़े : दुनिया में सबसे ज्यादा गाने वाला गायक कौन है

Gadar_2_film_poster-compressed

ग़दर 2 Gadar 2

ग़दर 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है दोस्तों सनी देओल ने काफी लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड में camback किया था, और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बढ़िया कलेक्शन भी किया था लेकिन यह फिल्म का विवादों में तब आई जब इस फिल्म का एक सीन गुरुद्वारा में शूट किया गया था, और वहां पर किसिंग सीन दिखाया गया था | इसी को लेकर इस फिल्म का विवाद हुआ था। हालांकि बाद में इसी बात को सुलझाया गया।

अन्य पढ़े : साउथ में सबसे अच्छा कॉमेडियन कौन है

animal-compressed

एनिमल Animal

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी काफी विवादों में रही है दोस्तों इस फिल्म ने 700 करोड़ से भी ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। लेकिन दोस्तों इस फिल्म को विवादों में तब लाया गया जब इस फिल्म में कुछ ऐसी सीन से दिखाए गए हैं जो काफी आपत्तिजनक है, और इस फिल्म में महिलाओं का विरोध करते हुए भी दिखाया गया है, और इसी के कारण दोस्तों लोगों ने इस फिल्म को बैन करने के लिए मांग करी थी। एनिमल फिल्में आपको ज्यादा वायलेंस देखने को मिलता है जो समाज के लिए काफी हानिकारक है।

निष्कर्ष Conclusion

2023 की यही जो फिल्में थी जो काफी विवादों में गिरी थी हालांकि दोस्तों कुछ फिल्में ऐसी थी जो विवाद होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई थी। बायकाट का असर उन फिल्मों पर कुछ भी नहीं पड़ा लेकिन दोस्तों कुछ फिल्में ऐसी थी जिनका विवाद होने से वह बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई, और वह फ्लॉप साबित हुई थी। दोस्तों अगर आपको इसी तरह की फिल्मी जगत की जानकारी पानी है तो आप हमारे ब्लॉग को जरुर विजिट करें। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप हमारे ब्लॉग को जरुर विजिट करें, और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here