3 स्टार को बर्बाद किया इस घर ने शापित घर है, शापित घर की कहानी

Advertisements

फिल्मी दुनिया में राजेश खन्ना जैसा स्टारडम किसी स्टार ने नहीं देखा उनके बारे में जितनी भी कहावतें कही जाती हैं वह सब सच हैं। उनकी गाड़ी की धूल से लड़कियों का मांग भरना उनकी कार के शीशे पर लिपस्टिक लगे होठों से सैकड़ों किस करना, उनके घर के बाहर सैकड़ों की तादाद में हमेशा खड़े रहना यह सब राजेश खन्ना के अलावा किसी दूसरे स्टार को नसीब नहीं हुआ। लेकिन उस शापित बंगले ने राजेश खन्ना को भी बर्बाद कर दिया जो उनसे पहले दो और सुपरस्टार को कंगाल कर चुका था क्या थी उस शापित बंगले की कहानी जिसे अक्षय कुमार ने अपने ससुर राजेश खन्ना के मरते ही फौरन बेच दिया था।

Join

राजेश खन्ना के बंगले का नाम आशीर्वाद था यह बंगला मुंबई के बांदरा सैरगा के सामने कार्टर रोड पर बना था तब कार्टर रोड में ज्यादातर पारसियों और एंग्लो इंडियन लोगों के बंगले हुआ करते थे। जब मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री फली फूली तो स्टार्स ने इन्हीं बंगलों को खरीदना शुरू किया। इस बंगले को सुपरस्टार भारत भूषण ने सबसे पहले एक एंग्लो इंडियन फैमिली से खरीदा भारत भूषण इस बंगले में शिफ्ट होने से पहले कई बड़ी हिट फिल्में दे चुके थे। जिनमें बैजू बाबरा, मिर्जा गालिब, गेटवे ऑफ इंडिया, बरसात की रात बगैरा शामिल थी इस बंगले में आने के कुछ दिन बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। कुछ ही सालों में भारत भूषण का स्टारडम खत्म हो गया और वह कर्ज में डूब गए भारत भूषण ने यह बंगला बेच दिया। धीरे-धीरे बंगला खंडहर दिखने लगा लोग इसे शापित मानने लगे।

राजेंद्र कुमार ने खरीद लिया

1960 में राजेंद्र कुमार को इस बंगले के बारे में पता चला अच्छी लोकेशन पर मिल रहे सस्ते बंगले को राजेंद्र कुमार ने खरीद लिया, मनोज कुमार की सलाह पर इसका नाम डिंपल रखा गया। यह राजेंद्र कुमार की बेटी का नाम था, राजेंद्र कुमार ने इसमें प्रवेश के साथ पूजा पाठ भी करवा दिया ताकि इसकी नेगेटिविटी खत्म हो जाए। बंगले में जाने के बाद राजेंद्र कुमार को कुछ दिन सफलता मिली लेकिन इसके बाद उनका भी बुरा समय आ गया। उन्होंने बेटे के साथ मिलकर कई फिल्में प्रोड्यूस की जो फ्लॉप हो गई आखिरकार उनके पास भी पैसों की तंगी आ गई मजबूर होकर उन्होंने यह बंगला बेचने का फैसला ले लिया।

राजेंद्र कुमार से 55 लाख में खरीद लिया

यह 70 का दशक था और उस वक्त लोगों की जुबान पर बस एक ही नाम चढ़ चुका था राजेश खन्ना, राजेश खन्ना जो एक साथ बैक टू बैक 17 हिट फिल्में दे चुके थे। राजेश खन्ना को जब इस बंगले के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे राजेंद्र कुमार से 55 लाख में खरीद लिया। लेकिन बंगला खरीदने के कुछ दिन बाद ही राजेश खन्ना के साथ वही हुआ जो उनसे पहले कुमार और राजेंद्र कुमार के साथ हुआ था। 1975 में राजेश खन्ना की फिल्में असफल होने लगी और धीरे-धीरे उनकी जगह पर अमिताभ बच्चन आ गए। दिक्कतों के साथ राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ में भी दिक्कतें शुरू हो गई। वह पत्नी डिंपल कपाड़िया से अलग हो गए राजेश खन्ना को कैंसर हो गया, राजेश खन्ना ने हालांकि यह बंगला नहीं छोड़ा और 2011 में इसी में रहते हुए अपने प्राण त्याग दिए। इसके बाद लोगों का विश्वास और मजबूत हो गया कि यह बंगला शापित है।

व्यापारी ने इसे 90 करोड़ में खरीद लिया

राजेश खन्ना की मौत के बाद ना ही उनकी पत्नी डिंपल कपाडीया इस बंगले में रही और ना ही उनकी बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना ने इसमें कदम रखा। राजेश खन्ना की मौत के तुरंत बाद उनके दामाद अक्षय कुमार ने इसे बेचने का फैसला ले लिया। लेकिन कोई इस शापित बंगले को खरीदने को तैयार नहीं था आखिरकार 2014 में एक व्यापारी ने इसे 90 करोड़ में खरीद लिया और फिर दो साल बाद इस शापित बंगले को ढाहा दिया गया। यह बंगला फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अभिशाप साबित हुआ।

अन्य पढ़े :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here