बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर अपने बेबाक और कड़क स्वभाव के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म O Romeo के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के समय नाना पाटेकर का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब उन्हें करीब 90 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ गया। नाराज़ नाना ने इवेंट बीच में ही छोडा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
समय पर पहुंचे नाना, लेकिन देर से आए स्टार कलाकार
मुंबई में आयोजित O Romeo के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना पाटेकर सही समय पर पहुंच गए थे। लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत काफी देर तक नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि फिल्म के लीड स्टार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इवेंट स्थल पर काफी देर से पहुंच गए, जिसकी वजह से पूरा कार्यक्रम देर से शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक इंतज़ार करने के बाद नाना पाटेकर का सब्र जवाब दे गया।
घड़ी की ओर इशारा कर जताई नाराज़गी
इवेंट से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाना पाटेकर अपनी घड़ी की ओर इशारा करते हुए नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं। उनके चेहरे पर वही असहजता और गुस्सा साफ नजर आ रहा था। इसके बाद वे बिना कुछ कहे स्टेज छोड़कर बाहर निकल गए। आयोजकों ने उन्हें रोकने की कोशिश जरूर की, लेकिन नाना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने क्या कहा?
- घटना के बाद फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए माहौल को बदलने करने की कोशिश की। उन्होंने कहा,
- “नाना पाटेकर का स्वभाव बिल्कुल बच्चों जैसा है। उन्हें समय की बहुत कद्र है। वे काफी देर तक रुके, लेकिन जब इंतज़ार ज्यादा हो गया तो चले गए। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।
- ”विशाल भारद्वाज ने यह भी साफ किया कि टीम के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है।
सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के समर्थन में उतरे लोग
- जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है।
- कई यूज़र्स ने नाना पाटेकर का खुलकर समर्थन किया।
- लोगों का कहना है कि वरिष्ठ कलाकारों के समय का सम्मान करना चाहिए।
- कुछ ने इवेंट मैनेजमेंट और स्टार कल्चर पर भी सवाल उठाए।
एक यूज़र ने लिखा, “नाना पाटेकर बिल्कुल सही हैं, समय की इज्जत सबको करनी चाहिए।”
‘O Romeo’ फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा
इस विवाद के बाद O Romeo फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी बड़ी हैं।
क्यों खास है नाना पाटेकर का यह रवैया?
नाना पाटेकर इंडस्ट्री में उन कलाकारों में गिने जाते हैं जो समय की पाबंदी,अनुशासन, साफ-सपाट व्यवहार, बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी वे कई बार यह बात दोहरा चुके हैं कि काम के प्रति ईमानदारी सबसे ज्यादा जरूरी है। यही वजह है ऐसी घटना को लोग केवल गुस्सा नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश के तौर पर देख रहे हैं।
O Romeo का ट्रेलर लॉन्च भले ही विवादों में घिर गया हो, लेकिन नाना पाटेकर की यह प्रतिक्रिया एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि
क्या बॉलीवुड में समय और अनुशासन जैसी चीज सच में बची है?
अन्य पढ़े :





