अर्जुन कपूर ने किया खुलासा मलाइका अरोड़ा दबाव बना रही थी, शादी के लिए , अर्जुन कपूर अब भी प्यार करते हैं

Advertisements

स्टेज पर मलायका अरोड़ा के डांस ने ऐसी आग लगाई कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का मुंह खुला रह गया। ऐसा लगा कि वो एक बार फिर से मलायका के प्यार में गिर गए हैं। लेकिन मलायका ने उन्हें कोई भाव नहीं दिया यह सब सरेआम भरी स्टेज पर हुआ। दरअसल अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी को प्रमोट करने के लिए रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर पहुंचे थे। मलायका इस शो की जज हैं इस एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कंटेस्टेंट मलायका को उनके हिट गानों पर डांस करने के लिए बुलाते हैं।

महाकुंभ में वायरल मोनालिसा को मिली फिल्म, खुद डायरेक्टर पहुचे उसके घर

Join

स्टेज पर पहुंचते ही मलायका डांस से आग लगा देती हैं वह ऐसा नाचती हैं कि अर्जुन कपूर और शो में मौजूद सभी लोगों का मुंह खुला रह जाता है। अर्जुन टकटकी बांधकर मलायका को निहारते रहते हैं। मलायका जब रुकती हैं तो लोग उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं जब अर्जुन कपूर से मलायका की परफॉर्मेंस के बारे में पूछा जाता है तो वह शर्मा जाते हैं। अर्जुन कपूर कहते हैं मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से मैं अभी भी चुप रहना चाहता हूं। जिस तरह का म्यूजिक जिस तरह की परफॉर्मेंस है हम किसी ऐसी औरत को डेडिकेशन दे रहे हैं जो अभी भी इतना कमाल का काम कर रही है।

image : filmibeat

इसलिए बधाई मलायका आप जानती हैं कि मुझे यह सभी गाने कितने पसंद है। आपको इस तरह डांस करता देख अच्छा लगा अर्जुन के इस जवाब पर मलायका का दिल थोड़ा भी नहीं पिघलता, वह बस अर्जुन को थैंक यू बोलकर स्टेज से चली जाती हैं। अर्जुन कई बार शो में मलायका को इंप्रेस करने की कोशिश भी भी करते हैं। अर्जुन यह भी कह देते हैं कि मैं मलायका को बहुत अच्छे से जानता हूं और मैं इनकी बोलती बंद करा देता हूं, अर्जुन के इस फ्लर्ट पर मलाइका का रिएक्शन पूछा जाता है तो वह कहती हैं चलो आगे बढ़ो इस नोक झोक को देखकर लगता है कि अर्जुन तो मलाइका को चाहते हैं। लेकिन अब मलाइका के दिल में उनके लिए कोई जगह नहीं है। अर्जुन मलाइका साल 2017 से रिश्ते में थे बीते साल ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

image : bollywood hungama

मलाइका अरोड़ा दबाव बना रही थी

कहा गया कि मलायका अर्जुन पर शादी का दबाव बना रही थी और अर्जुन शादी नहीं करना चाहते थे। इस वजह से मलायका ने अर्जुन से रिश्ता तोड़ लिया हालांकि अर्जुन आज भी मलायका से अपनी दोस्ती कायम करने की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन मलायका अर्जुन से कैसा रिश्ता चाहती हैं वह तो लोगों ने सरेआम स्टेज पर ही देख लिया। अर्जुन कपूर ने यह बयान दिया था कि मलाइका अरोड़ा उनके ऊपर शादी करने का दबाव बना रही है। लेकिन यह दावा कितना सच है या कितना झूठ है, तो मलाइका अरोड़ा या फिर अर्जुन कपूर ही जानते हैं। फिलहाल दोस्तों क्या इन दोनों की शादी होनी चाहिए थी या नहीं आप हमें अपना सुझाव कमेंट करके जरूर बताइएगा।

फरहान अख्तर बनने जा रहे है पापा, 51 साल की उम्र में बनेंगे पापा

अर्जुन कपूर अब भी प्यार करते हैं

दोस्तों स्टेज पर मलाइका का परफॉर्म होने के बाद जिस तरीके का रिएक्शन अर्जुन कपूर का आया था ऐसा लग रहा था कि अर्जुन कपूर अभी भी मलाइका अरोड़ा से बेहद प्यार करते हैं, और उनसे मिलना चाहते हैं लेकिन मलाइका अरोड़ा है कि उनसे बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहती है। अर्जुन कपूर के हाव भाव को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि अर्जुन कपूर फिर से मलाइका के साथ रहना चाहते हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का फेमस अभिनेत्री है उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, ज्यादातर उन्होंने आइटम डांस किया है जहां पर वह फेमस हुई थी।

अन्य पढ़े :

Leave a Comment