धुरंधर 2 का धमाकेदार ऐलान: रणवीर सिंह की अगली फिल्म का फाइनल टाइटल लॉक, टीज़र को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी

धुरंधर 2
Advertisements

बॉलीवुड में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। सुपरहिट फिल्म धुरंधर के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगा है। रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत की गई इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल फाइनल कर दिया गया है।फिल्म का नाम होगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’।इसके साथ ही मेकर्स को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, क्योंकि फिल्म के पहले टीज़र को सेंसर बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिली है।

 फाइनल हुआ फिल्म का टाइटल – ‘धुरंधर: द रिवेंज’

Join

मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को लेकर पूरी तरह से सस्पेंस बनाने में जोर रखा था। अब साफ हो गया है कि फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, बदले और संघर्ष की नई कहानी देखने को मिलेगी। ‘द रिवेंज’ टैगलाइन ही इस बात का संकेत देती है कि इस बार कहानी और बहुत इंटेंस, डार्क और इमोशनल होंगी।

टीज़र को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, कंटेंट रहेगा शानदार

फिल्म के पहले टीज़र को CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल गया है, यानी यह कंटेंट केवल वयस्क दर्शकों के लिए उपयुक्त होगा। टीज़र की अवधि लगभग 1 मिनट 48 सेकंड बताई जा रही है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार डायलॉग्स और रणवीर सिंह का रॉ अवतार देखने को मिलने वाला है। ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने से साफ है कि मेकर्स ने इस बार भी कहानी के साथ कोई समझौता नहीं किया है।

कब और कैसे रिलीज़ होगा पहला टीज़र?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला टीज़र सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाने वाला है। टीज़र को 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने वाली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ थिएटर में दिखाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा फैंस इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।यह प्रमोशनल रणनीति दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा करने के लिए अपनाई गई है।

फिल्म की रिलीज़ डेट भी आई सामने

रणवीर सिंह के दर्शकों के लिए एक और बड़ी दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएंगी। फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में से एक माना गया है।

यह भी पढे : सलमान की इन फिल्मो की फ्रेंचाइजी ने दिए सबसे हिट फिल्मे, मेकर्स को किया मालामाल, कोनसी वह फिल्मे है चलिए जानते है

पहले पार्ट की सफलता ने बढ़ाईं उम्मीदें

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। रणवीर सिंह की एक्टिंग को करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक माना गया है। एक्शन और कहानी ने फिल्म को अलग पहचान दिलाने में मदद की। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब सीक्वल से उम्मीदें और भी अधिक बढ़ गई हैं।

रणवीर सिंह का और भी खतरनाक अवतार?

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस बार रणवीर सिंह का किरदार पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस और लेयर्ड होने वाला है।
निर्देशक आदित्य धर की स्टाइल को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म में देशभक्ति, बदला, इमोशन और एक्शन का लाजवाब मिश्रण देखने को मिलने वाला है।

गर्दा उड़ाएंगे धुरंधर 2

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टाइटल फाइनल होना और टीज़र को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलना इस बात का साफ संकेत है कि मेकर्स पूरी तरह से तैयारी के साथ मैदान में उतर गए हैं।आने वाले दिनों में जैसे-जैसे फिल्म से जुड़े और अपडेट सामने आएंगे, फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाएंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here