OTT Movie: IMDb पर 8+ रेटिंग वाली इस मूवी ने दर्शकों को किया हैरान, OTT पर हिंदी में उपलब्ध है दमदार साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म

ott movie
Advertisements

OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन कुछ फिल्मों की कहानियां ऐसी रोमांचकहोती हैं जो दर्शकों के दिमाग के इर्द गिर्द लंबे समय तक घूमती रहती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है “Not All Movies Are the Same: Dual”, जो अब हिंदी डब वर्जन में देखने के लिए भी उपलब्ध है और IMDb पर इसे 8 से ज्यादा की शानदार रेटिंग मिल गई है।

फिल्म की खासियत क्या है?

Join

यह फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि यह साइंस-फिक्शन, थ्रिल और मनोवैज्ञानिक रहस्य का ऐसा मेल पेश कर देती है, जो अंत तक दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने के लिए विवश करती है। कहानी में मौजूद ट्विस्ट इतने अचानक आते हैं कि आप स्क्रीन से नजर नहीं हटाएंगे।

कहानी: जब दो अलग-अलग दुनिया आपस में टकराती हैं

फिल्म की कहानी दो समानांतर ट्रैक्स पर चलती है। पहली कहानी एक झील के किनारे रहने वाले मछुआरे की दिखाई देती है, जिसकी जिंदगी तब बदलती है, जब उसे अचानक पैसों से भरा एक बैग मिल जाता है। यह बैग सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि खतरे की भी शुरुआत तय होता है। दूसरी ओर, फिल्म में एक युवा लड़का है जो रहस्यमयी हालात में खुद को एक ऐसी दुनिया में पाता है, जहां हर कदम पर खतरा बना रहता है और जिंदा रहने के लिए उसे डर जैसी समस्या से लड़ना पड़ता है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, दोनों कहानियां आपस में जुड़ने लगती हैं और यहीं से शुरू होता है असली खेल ऐसा ट्विस्ट, जिसकी उम्मीद दर्शक बिल्कुल नहीं करता।

अभिनय और निर्देशन ने बढ़ाया फिल्म का शानदार असर

फिल्म का निर्देशन सुरेश सगीराजू ने किया है, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी कहानी को बड़ी मजबूती से पेश किया है। इस मूवी में मुख्य कलाकारों में शामिल हैं:

  1. रोशनी अरविंदाक्षण
  2. रघु वर्धन कल्लेम
  3. खुशी पिल्लला
  4. रेग्सन राज
  5. साउंडर्या रामदास

कलाकारों की नैचुरल एक्टिंग कहानी को और ज्यादा वास्तविक बना देती है, जिससे दर्शक किरदारों से खुद को जोड़ने के लिए विवश करती है।

बैकग्राउंड म्यूजिक और विज़ुअल्स का बेहतरीन इंतजाम

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक मानी जाती है। डर और रहस्य को बढ़ाने के लिए म्यूजिक का इस्तेमाल बेहद समझदारी से किया है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी और लो-लाइट विज़ुअल्स कहानी के मूड को और गहरा बनाने में मदद करती है

IMDb रेटिंग क्यों है इतनी ज्यादा?

IMDb पर 8+ रेटिंग मिलना इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ एक साधारण हॉरर मूवी नहीं है। बल्की, दर्शकों को इसमें पसंद आने वाली निम्नलिखित चीजे है।

  1. कहानी का अनोखा कॉन्सेप्ट देखने को मिलता है
  2. बेहतरीन और लाजवाब ट्विस्ट
  3. साइंस-फिक्शन का अनोखा इस्तेमाल
  4. दमदार निर्देशन और साउंड डिजाइन की झलक

कहां देख सकते हैं यह फिल्म?

“Not All Movies Are the Same: Dual” इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है | Prime Video, Lionsgate Play | फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देखने को मिल जाएगा।

क्या आपको यह फिल्म देखनी चाहिए?

अगर आप वही घिसी-पिटी हॉरर फिल्मों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, दिमाग घुमा देने वाला और अलग देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बिल्कुल सही है। यह फिल्म डराने के साथ-साथ सवाल भी खड़े करती है

क्या सच में हर फिल्म एक जैसी होती है?

इसका जवाब आपको “Dual” देखकर खुद मिल जाएगा। OTT पर मौजूद ढेर सारी फिल्मों के बीच “Not All Movies Are the Same: Dual” अपनी अलग पहचान बनाती देखी है। मजबूत कहानी, शानदार ट्विस्ट और बेहतरीन रेटिंग के साथ यह फिल्म एक बार दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here