इंडियन आइडल से रिजेक्शन, फिर ‘बॉर्डर 2’ की आवाज़ बने विशाल मिश्रा: संघर्ष, हुनर और सफलता की पूरी कहानी

Advertisements

बॉलीवुड में कामयाबी अक्सर एक झटके में नहीं मिलती हैं। कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जिनकी आवाज़ लोगों के दिलों तक पहुँचने से पहले कई बार नकार दी जाती है। विशाल मिश्रा भी उन्हीं में से एक हैं। आज ‘बॉर्डर 2’ जैसे बड़े मूवी में उनकी आवाज़ गूंज रही है, लेकिन कभी वह इंडियन आइडल के मंच से उनको रिजेक्शन का सामना करना पड़ गया था।

‘बॉर्डर 2’ के गानों से फिर छाए विशाल मिश्रा

Join

आने वाली मेगा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। देशभक्ति और भावनाओं से भरे इन गानों में विशाल मिश्रा की आवाज़ ने खास असर छोड़ दिया है। उनकी सिंगिंग में दर्द भी है, गर्व भी और एक सच्चापन भी देखने को मिलता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। फिल्म के गानों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलॉ है और एक बार फिर विशाल मिश्रा साबित कर रहे हैं कि वे इस दौर के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं।

जब इंडियन आइडल ने उनके आवाज को ठुकराया

आज जिस आवाज़ पर लाखों लोग फिदा हैं, उसी आवाज़ को कभी इंडियन आइडल के जजों ने नकार दिया था। ऑडिशन में रिजेक्शन मिलने के बाद विशाल मिश्रा का आत्मविश्वास जरूर डगमगाया था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खुद पर और ज़्यादा काम किया। यही वो मोड़ था। जिसने उन्हें रियलिटी शो के रास्ते से हटाकर असली म्यूज़िक की दुनिया की ओर मोड़ने में मजबूर किया।

छोटे शहर उन्नाव से मुंबई तक का सफर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जैसे छोटे शहर से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाना विशाल के लिए आसान नहीं था।
संघर्ष के दिनों में विशाल ने न सिर्फ गायकी बल्कि कंपोज़िंग और लिरिक्स पर भी काम किया है।
उनके सफर में दिग्गज संगीतकार ललित पंडित (जतिन–ललित) का मार्गदर्शन अहम रहा है, जिन्होंने उनके टैलेंट को सही दिशा दी।

Also Read : OTT Trending: 10 साल बाद भी नहीं कम हुआ आमिर खान की इस फिल्म का जादू, Netflix पर कर रही है ट्रेंड

‘कबीर सिंह’ से मिली असली पहचान

साल 2019 में आई फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गाना “कैसे हुआ” विशाल मिश्रा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
इस गाने ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और इंडस्ट्री में उनकी आवाज़ की मांग बढ़ गई। इसके बाद विशाल मिश्रा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

हिट गानों की लंबी लिस्ट

विशाल मिश्रा ने पिछले कुछ सालों में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं, जिनमें शामिल हैं। कैसे हुआ, पहले भी मैं, चल तेरे इश्क में, हमदम, राम आएंगे | हर गाने में उनकी आवाज़ का अलग रंग सुनने को मिलता है, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।

क्यों खास हैं विशाल मिश्रा?

विशाल मिश्रा की सबसे बड़ी ताकत उनकी इमोशनल सिंगिंग है। वह गाना सिर्फ गाते नहीं, उसे महसूस करते हैं और यही बात दर्शकों को उनसे जोड़ देती है। उनकी कहानी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो एक रिजेक्शन के बाद खुद से हार मान लेते हैं। इंडियन आइडल से रिजेक्शन लेकर ‘बॉर्डर 2’ तक का सफर इस बात का सबूत है कि, टैलेंट अगर सच्चा हो और मेहनत लगातार की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। विशाल मिश्रा आज सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि संघर्ष से जीत की मिसाल बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here