बॉलीवुड से पहचान बनाने वाली रिमी सेन 2000 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रिमी सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। धूम, हंगामा, गोलमाल: फन अनलिमिटेड, फिर हेरा फेरी और जॉनी गद्दार जैसी हिट फिल्मों में अपना हुनर दिखाकर नजर आ चुकीं रिमी सेन ने उस दौर में फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। रिमी सेन का असली नाम सुभमित्रा सेन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापनों से की और फिर बॉलीवुड में अपना कदम रखा। उनकी मासूम मुस्कान और कॉमिक टाइमिंग को लोगो ने खूब पसंद किया।
अक्षय खन्ना के साथ किया था अहम का
रिमी सेन ने अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ भी फिल्मों में अभीनय किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अपने करियर के शुरुआती दौर में रिमी कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में अच्छी लोकप्रियता मिली। हालांकि, समय के साथ उन्हें मिलने वाले रोल सीमित होते चले गए, जिससे वह धीरे-धीरे फिल्म की दुनिया दुनिया से दूर होती चली गईं।
क्यों छोड़ा बॉलीवुड?
एक इंटरव्यू में रिमी सेन ने खुलकर बताया था कि वह काफी लंबे समय तक फिल्मों में सिर्फ “ग्लैमरस रोल” तक सीमित महसूस करने लग गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने काम से उतनी संतुष्टि नहीं मिल रही थी और वह खुद को दोहराते हुए महसूस कर पा रही थीं। यही वजह है कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाने और जिंदगी में कुछ नया काम करने का फैसला लिया।
दुबई में नई शुरुआत: रियल एस्टेट की दुनिया
बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद रिमी सेन ने दुबई को अपना नया ठिकाना बनाने में सोचा। आज वह वहां रियल एस्टेट सेक्टर में अपना कार्य कर रही हैं। एक प्रोफेशनल रियल एस्टेट एजेंट के तौर पर अपनी पहचान हासिल कर चुकी हैं।
रिमी का कहना है कि दुबई का रियल एस्टेट मार्केट काफी प्रोफेशनल है। यहां मेहनत और ईमानदारी से काम करने वालों को सम्मान मिलता है, चाहे वे किसी भी देश से क्यों न हों।
दुबई को क्यों चुना?
रिमी सेन के मुताबिक, दुबई एक ऐसा शहर है जो हर संस्कृति और हर प्रोफेशन के लोगों को अपनाता है। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल सुरक्षित, प्रोफेशनल और अवसरों से भरा हुआ है।
उनका मानना है कि दुबई में रियल एस्टेट सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक करियर का विकल्प है, जहां लगातार सीखने और जीवनमें आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं।
सोशल मीडिया पर बदले लुक को लेकर चर्चा
हाल ही में रिमी सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें उनके बदले हुए लुक को लेकर दर्शक हैरान रह गए थे। कई लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिमी ने साफ कहा कि उन्होंने Botox और Fillers करवाए हैं, लेकिन कोई भी बड़ी सर्जरी नहीं करवाई। उन्होंने यह भी कहा कि हर इंसान को अपने शरीर और फैसलों पर पूरा अधिकार है।
लाइमलाइट से दूर, लेकिन आत्मनिर्भर
आज रिमी सेन भले ही फिल्म की दुनिया से दूर है, लेकिन वह पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं और अपने नए करियर में संतुष्ट नजर आती हैं। उनका करियर यह दिखाता है कि जिंदगी में बदलाव से डरना नहीं चाहिए और समय के साथ खुद को नए रूप में संभालना जरूरी है।
रिमी सेन की कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, बल्कि उस महिला की है जिसने समय रहते अपने जीवन की दिशा बदली। बॉलीवुड की दुनिया से निकलकर दुबई के रियल एस्टेट बाजार में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन रिमी सेन ने यह साबित कर दिया कि हौसले और मेहनत से हर रास्ता बनाया जा सकता है।






