बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही ऐसा माहौल बनाकर धूम मचा दिया है, जिसे ट्रेड एक्सपर्ट्स ब्लॉकबस्टर की आहट मानकर बैठे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सिर्फ 48 घंटों में 3.39 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके धूम मचा दी है, जो मौजूदा समय में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। देशभर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर फैंस का शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है।
1 लाख से ज्यादा टिकट बिके, हर घंटे बढ़ रही डिमांड
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 1 लाख से अधिक टिकट एडवांस में बिक गए हैं। खास बात यह है कि टिकटों की बिक्री की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और औसतन हर घंटे लगभग 3,000 टिकट बुक हो रहे हैं। फिल्म को बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन मिल रहा है।
एडवांस बुकिंग में बॉर्डर 2 के अहम आंकड़े
कुल एडवांस कलेक्शन (48 घंटे): ₹3.39 करोड़
बिके टिकट: 1,05,000 से अधिक
प्रति घंटे टिकट बिक्री: लगभग 3,000
अनुमानित ओपनिंग डे कलेक्शन: ₹30–40 करोड़
ट्रेड पंडितों के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही, तो रिलीज के दिन यह आंकड़े और भी ऊपर जा सकते हैं।
गणतंत्र दिवस वीकेंड बना गेम-चेंजर
‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसका सीधा फायदा गणतंत्र दिवस वीकेंड से मिलने वाला है। लंबा वीकेंड, देशभक्ति का माहौल और वॉर-ड्रामा की भावनात्मक कहानी ये सभी फैक्टर फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। सिनेमाघर मालिकों ने भी फिल्म को अधिक से अधिक स्क्रीन देने की तैयारी की शुरुआत कर ली है।
सनी देओल की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड खतरे में
ट्रेड एनालिसिस के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने सनी देओल की पिछली हिट फिल्मों की एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोडा है। फिल्म की मजबूत प्री-रिलीज़ परफॉर्मेंस यह संकेत देते हुए नजर आ रही है कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म हालिया सुपरहिट फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।
स्टारकास्ट और मेकिंग ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म में दमदार स्टारकास्ट से दर्शकों के उत्साह को और तेजी से बढ़ा रही है। ‘बॉर्डर 2’ में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे:
सनी देओल
वरुण धवन
दिलजीत दोसांझ
अहान शेट्टी
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इस फिल्म को 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाने वाली कहानी माना गया है।
क्या बॉर्डर 2 बनेगी अगली ब्लॉकबस्टर?
जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग होती दिख रही है, उससे यह साफ संकेत मिल रहा हैं कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी बाज़ी मार सकती है। दर्शकों की भावनात्मक जुड़ाव, देशभक्ति का असर और मजबूत स्टार पावर, इन सबका मेल इसे एक पक्की ब्लॉकबस्टर बनाकर छोड़ेंगी। अब सभी की नजरे रिलीज डे पर टिकी हुईं हैं, जब यह तय होगा कि क्या ‘बॉर्डर 2’ वाकई बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएगी।





