Border 2: UAE समेत 6 गल्फ देशों में सनी देओल की फिल्म नहीं होंगी रिलीज,‘धुरंधर’ के बाद फिर विवाद

Border 2
Advertisements

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड देशभक्ति फिल्मों में शामिल ‘Border 2’ रिलीज से ठीक पहले एक बड़े विवाद में फ़सते हुए दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल द्वारा अभिनीत की गई इस फिल्म को UAE समेत 6 गल्फ देशों में रिलीज करने से इनकार कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को भी यही वजह से इन देशों में बैन जैसी समस्या का सामना करना पड़ा था।

किन देशों में नहीं होगी Border 2 रिलीज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के जिन देशों में ‘Border 2’ को मंजूरी नहीं मिली है, उनमें शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब,कतर,कुवैत,बहरीन,ओमान जैसे सभी कंट्री को भारतीय फिल्मों के लिए बड़े ओवरसीज मार्केट माना जाता हैं, खासकर हिंदी फिल्मों के लिए।

बैन की वजह क्या बताई जा रही है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दिखाई गई भारत-पाकिस्तान से जुड़ी युद्ध और सैन्य पृष्ठभूमि के बारे में आपत्ति जताई गई है। गल्फ देशों के सेंसर बोर्ड का यह मानना है कि फिल्म में कुछ कंटेंट राजनीतिक रूप से संवेदनशील और पाकिस्तान-विरोधी हो सकता है। इसी वजह से इससे पहले भी धुरंधर, फाइटर और Article 370 जैसी फिल्मों को भी इन देशों में रिलीज की अनुमति की इजाजत नहीं मिली थी।

धुरंधर के बाद दोबारा दोहराया गया पैटर्न

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ को भी गल्फ देशों में बैन किया गया था, जिससे फिल्म को करीब 80–90 करोड़ रुपये के आसपास ओवरसीज नुकसान का अनुमान का आंकड़ा लगाया गया। अब उसी मोड़ पर ‘Border 2’ भी जाती दिख रही है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों और जानकारों का मानना है कि गल्फ मार्केट में बैन होना किसी भी बड़े बजट की फिल्म के लिए आर्थिक रूप से झटका जरूर हो सकता है, लेकिन भारत में मजबूत ओपनिंग इस नुकसान की भरपाईभी कर सकती है।

Border 2 से जुड़ी बड़ी जानकारी

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर दमदार देशभक्ति अवतार में नजर आएंगे और मुख्य कलाकार के रूप में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को भारत में रिलीज की जाने वाली है। यह 1997 की सुपरहिट फिल्म Border का सीक्वल माना गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

क्या भारत में पड़ेगा असर?

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि गल्फ देशों में बैन के बावजूद भारत, ऑस्ट्रेलिया, UK और कनाडा जैसे मार्केट में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का अनुमान है। सनी देओल की देशभक्ति छवि और ‘Border’ फ्रेंचाइज़ी का इमोशनल कनेक्ट फिल्म के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। ‘Border 2’ का गल्फ देशों में बैन होना बॉलीवुड के लिए यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह एक बार फिर दिखाता है कि देशभक्ति और पॉलिटिकल विषयों पर बनी फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्षेत्र पर किस तरह संवेदनशील मानी गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर क्या इतिहास रचने में मुकाम हासिल करतीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here