The Raja Saab OTT Release: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी कब और कहां होगी ऑनलाइन रिलीज़?

The Raja Saab OTT Release
Advertisements

साउथ सुपरस्टार प्रभास द्वारा अभिनीत की गई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) थिएटर में रिलीज़ होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेमाघरों में फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद लोगों की नजरे अब इसकी डिजिटल रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म पर टिकी हुई है।

थिएटर में कैसा रहा ‘द राजा साब’ का प्रदर्शन?

‘द राजा साब’ यह फिल्म इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। प्रभास जैसे बड़े स्टार से दर्शकों को काफी अच्छी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा धमाल नहीं मचा पाई जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि, शुरुआती दिनों में फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिल गई, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के चलते इसकी कमाई धीरे-धीरे कम होती हुईं देखी गई।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘द राजा साब’ एक प्रकार की फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर और हंसी का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिला है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हुईं नजर आती है, जो अपने पारिवारिक अतीत से जुड़ी एक रहस्यमयी हवेली में पहुंचता है। इस हवेली में छिपे डरावने रहस्य, अलौकिक घटनाएं और हल्की-फुल्की इस कॉमेडी फिल्म को अलग अंदाज देती है। प्रभास इस फिल्म में एक बिल्कुल नए अवतार में नजर के रूप मे आते हैं, जो उनके फैंस के लिए खास आकर्षण का हिस्सा बन जाता है।

फिल्म की स्टार कास्ट

‘द राजा साब’ में प्रभास के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आते हैं। प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, जरीना वहाब, ऋद्धि कुमार, फिल्म का निर्देशन ऐसे बेहतरीन अंदाज में किया गया है, जो हॉरर और कॉमेडी दोनों को संतुलन रखने की कोशिश करता है।

OTT पर कब रिलीज़ होगी ‘The Raja Saab’?

अब बात करते हैं उस सवाल की, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द राजा साब’ फिल्म की ओटीटी रिलीज़ फरवरी के आखिरी में या मार्च 2026 की शुरुआत में हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि थिएटर रिलीज़ के लगभग 6 से 8 हफ्ते बाद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतार दिया जाएगा।

किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग?

मीडिया रिपोर्ट्सके मुताबिक‘द राजा साब’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar के पास हैं।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें। अगर आप प्रभास के फैन हैं या हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का मजा लेना चाहते हैं, तो ‘द राजा साब’ की OTT रिलीज़ आपके लिए एक अच्छी मूवी हो हो सकती है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here