आज जब भी बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और एनर्जेटिक अभिनेता की जब बात होती है, तो शम्मी कपूर का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सुपरस्टार ने स्टार बनने से पहले अपने करियर में लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में की थीं। तीन साल तक असफलताओं का सामना करने के बाद एक फिल्म आई, जिसने न सिर्फ उनका करियर को बदल दिया, बल्कि उन्हें बॉलीवुड का नया रोमांटिक हीरो भी बना दिया।
करियर की शुरुआत और लगातार असफलताएँ दी
शम्मी कपूर ने साल 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से बॉलीवुड में काम करके अपने करियर की शुरुआत की। कपूर खानदान से होने के बावजूद उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में रास्ता आसान साबित नहीं था। शुरुआती तीन सालों में उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपना रोल किया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 1953 से 1956 के बीच शम्मी कपूर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। हालात इतने खराब हो हुए थे, कि इंडस्ट्री में यह चर्चा होने लगी थी कि शायद शम्मी कपूर का करियर ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है।
हिम्मत नहीं हारी
लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते शम्मी कपूर मानसिक रूप से टूटने लग गए थे। कई निर्माता उन्हें कास्ट करने से सोच में पड़ जाते थे। बड़े भाई राज कपूर उस समय पहले से ही बड़े सुपरस्टार थे, लेकिन शम्मी अपनी अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष करने से जूझ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। शम्मी कपूर लगातार खुद पर काम करते रहे और एक ऐसे मौके की तलाश करते रहे, जो उनकी जिंदगी को बदल सके।
‘तुमसा नहीं देखा’ ने बदली किस्मत
साल 1957 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ शम्मी कपूर के लिए वही एक सुनहरा मौका साबित हुआ। इस फिल्म का निर्देशन नासिर हुसैन ने किया था। मजेदार बात यह है कि यह फिल्म पहले किसी और अभिनेता को ऑफर की गई थी, लेकिन आखिरी में शम्मी कपूर को यह रोल मिला। फिल्म रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और शम्मी कपूर की पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसने 1 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की। उस समय में उनके लिए अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी।
बदला हुआ अंदाज़, नया बॉलीवुड हीरो
‘तुमसा नहीं देखा’ के साथ ही शम्मी कपूर का अंदाज़ पूरी तरह बदल चुका था। पहले जहां वह गंभीर और साधारण किरदारों में नजर आते थे, वहीं इस फिल्म में उन्होंने एक एनर्जेटिक, रोमांटिक और डांसिंग हीरो की कलाकारी पेश की। उनकी बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशन्स, हेयरस्टाइल और डांस मूव्स ने लोगो को दीवाना बना लिया। यही अंदाज़ आगे चलकर शम्मी कपूर की पहचान बनकर उभरी
हिट फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ
‘तुमसा नहीं देखा’ की सफलता के बाद शम्मी कपूर के करियर ने रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें शामिल हैं। दिल देके देखो,जंगली,प्रोफेसर,कश्मीर,की कली,तीसरी मंज़िल जैसी फिल्मों ने शम्मी कपूर को 60 के दशक का सबसे बड़ा रोमांटिक और डांसिंग स्टार बनाकर पेश किया। शम्मी कपूर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड के हीरो की परिभाषा बदलके रख दी। उनकी जिंदगी का यह संघर्ष सिखाता है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की शुरुआत भी हो सकती है।





