सनी देओल और वरुण धवन द्वारा अभिनीत की गई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज़ हुई इस देशभक्ति से भरपूर फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच इसकी ओपनिंग को लेकर बड़ी तेज चर्चा शुरू हो गई है।
एडवांस बुकिंग में बॉर्डर 2 ने दिखाया दम
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ से पहले ही करीब 4 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ₹12.5 करोड़ से अधिक की एडवांस बुकिंग दर्ज की हुई है। अगर ब्लॉक सीट्स को भी इसे जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा ₹17.5 करोड़ के करीब पहुंच जाता है। यह साफ संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त और अच्छा उत्साह बना हुआ है।
पहले दिन की कमाई पर टिकीं सबकी नजरें
Border 2 Public Review: सनी देओल की गूंज, बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की दमदार एंट्री
सुबह के शोज़ से ही फिल्म ने मजबूत शुरुआत दी है। शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार, मॉर्निंग शोज़ से ही ₹5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन देखने को मिला है। ट्रेड में जुड़े लोगों का मानना है कि फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन ₹30 से ₹37 करोड़ के बीच रह सकता है। अगर ऐसा होता है, तो ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
‘धुरंधर’ से आगे निकली बॉर्डर 2
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग भी मजबूत रही थी, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने शुरुआती आंकड़ों में उसे पीछे छोड़ दिया है।
जहां ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग लगभग ₹9 करोड़ के आसपास रही थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने यह आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। हालांकि, असली मुकाबला वीकेंड कलेक्शन के बाद ही साफ हो जाएगा।
रिपब्लिक डे वीकेंड का मिलेगा बड़ा फायदा
फिल्म को रिपब्लिक डे के लॉन्ग वीकेंड का सीधा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। शनिवार, रविवार और 26 जनवरी की छुट्टी के चलते थिएटर्स में भीड़ बढ़ने की पूरी उम्मीद मानी जा रही है। अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहता है, तो फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 100 करोड़ के करीब भी पहुंच सकता है।
कहानी और स्टारकास्ट बनी बड़ी ताकत
‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह 1971 के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल,वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति, भावनाएं और दमदार एक्शन फिल्म की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
क्या बॉर्डर 2 बनेगी 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?
फिलहाल के बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स को देखें, तो ‘बॉर्डर 2’ का रास्ता काफी मजबूत नजर आता दिख रहा है। अगर कंटेंट दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर गया, तो यह फिल्म न सिर्फ ओपनिंग में बल्कि लंबे छलांग में भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। अब सभी की नजरें इसके डे 1 फाइनल कलेक्शन और वीकेंड रिपोर्ट पर टिकी हैं।
हम इस खबर को बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के साथ लगातार अपडेट करते रहेंगे।



