Border 2 Public Review: सनी देओल की गूंज, बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की दमदार एंट्री

Border 2 Public Review
Advertisements

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के पहले ही दिन से यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाती यह फिल्म देशभक्ति, जज़्बे और बलिदान की भावना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर ताजा करती नजर आ रही है।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जोरदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी , देशभर में 15 हजार से अधिक शोज़ बुक किए गए।ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ रुपये तक का व्यापार कर सकती है। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

कहानी: जंग, जज़्बात और जवानों का जज़्बा

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित हुई है। फिल्म सिर्फ युद्ध नहीं दिखाती, बल्कि उन सैनिकों की भावनाए, उनके परिवारों की पीड़ा और देश के लिए जान देने वाले जज़्बे को भी सामने उजागर करती है। यह फिल्म पहले पार्ट की यादों को ताज़ा करते हुए एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ आगे बढ़ती है।

स्टार कास्ट ने जीता दिल

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट है:

  • सनी देओल – अपने चिर-परिचित गुस्से और जोश के साथ एक बार फिर देशभक्ति की मिसाल बने
  • वरुण धवन – गंभीर और भावनात्मक किरदार में दर्शकों को चौंकाया
  • दिलजीत दोसांझ – सादगी और गहराई से भरी परफॉर्मेंस
  • अहान शेट्टी – एक युवा सैनिक के रूप में मजबूत उपस्थिति
  • खास बात यह है कि सनी देओल की स्क्रीन प्रेजेंस पर थिएटरों में सीटियां और तालियां गूंजती नजर आईं।

बॉर्डर 2 को लेकर सुनील शेट्टी की आई प्रतिक्रिया

सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बॉर्डर 2 के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया देती हुई उन्होंने अपने बेटे अहान की यूनिफॉर्म को लेकर कहा है। सुनील शेट्टी पोस्ट शेयर करते हुए कहते हैं, कि सालों बाद तुम्हें यूनिफॉर्म पहने हुए देखकर सब कुछ पूरा हो गया यह नॉस्टैल्जिया नहीं है। बल्कि एक याद दिलाता है अनुशासन की, त्याग की, शांति की और हिम्मत की। सोशल मीडिया पर दर्शकों की तारीफों की बाढ़ सी आ गई है कुछ यूज़र ने कहा कि सनी देओल की एंट्री और डायलॉग काफी तारीफ करने लायक है।

रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर दर्शकों की तारीफों की बाढ़ सी आ गई है कुछ यूज़र ने कहा कि सनी देओल की एंट्री और डायलॉग काफी तारीफ करने लायक है। दूसरा यूजर लिखते हैं कि वरुण धवन की परफॉर्मेंस को देखकर ऐसा लगता है कि उनके कैरियर का सबसे बड़ा अच्छा परफॉर्मेंस रहा है और उनकी गंभीर भूमिकाओं में से एक भूमिका मानी गई हैं।। कुछ यूजर यह भी कहते हुए दिखे की फिल्म की लंबाई और कुछ सीन्स को काफी खींचा हुआ बताया और फिल्म को देश भक्ति और इमोशन ड्रामा से भरा हुआ है।

कुछ देशों में रिलीज पर रोक

एक अहम जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर 2 को कुछ खाड़ी देशों में रिलीज की इजाजत नहीं मिली है। माना जा रहा है कि फिल्म की युद्ध आधारित और राजनीतिक बाते इसकी वजह है। हालांकि भारत में इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिख रहा।

सनी देओल का भावुक अंदाज़

फिल्म की रिलीज के दिन सनी देओल अपनी मां के साथ एक भावुक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहे। इस वीडियो ने फैंस के बीच अभिनेता की सादगी और पारिवारिक जुड़ाव को और गहरा कर दिया।

क्या ‘बॉर्डर 2’ बनेगी ब्लॉकबस्टर?

फिल्म की ओपनिंग, दर्शकों की प्रतिक्रिया और स्टार पावर को देखते हुए ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर वीकेंड पर वर्ड-ऑफ-माउथ मजबूत रहा, तो बॉर्डर 2 300 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है। बॉर्डर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि देशभक्ति, बलिदान और भारतीय सैनिकों को सलाम करने की कोशिश है। सनी देओल के फैंस के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है, वहीं नई पीढ़ी के कलाकारों ने भी कहानी को मजबूती दी है।

अगर आप देशभक्ति और इमोशनल ड्रामा पसंद करते हैं, तो बॉर्डर 2 एक बार जरूर देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here