भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी कही जानी वाली स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल को लेकर सामने आया विवाद लगातार विवाद पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में स्मृति के बचपन के दोस्त और फिल्म निर्माता विद्यान माने ने ऐसे चौंका देने वाले आरोप लगाते हुए कहा हैं, जिसने इस पूरे रिश्ते की सच्चाई पर से पर्दा हट गया है।
बिस्तर पर दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने का दावा
विद्यान माने का दावा है कि 23 नवंबर 2025 को एक निजी समारोह के दौरान पलाश मुच्छल को एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया था। उनका कहना है कि यह पल इतना चौंकाने वाला था कि वहां मौजूद लोग काफी हैरान रह गए। माने के मुताबिक, इस घटना के बाद माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और गुस्से में कुछ लोगों ने पलाश से हाथापाई भी की। यहीं से स्मृति और पलाश के रिश्ते में आई दरार और गहरी हो गई।
शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता
बताया जा रहा है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी महाराष्ट्र के सांगली में तय थी, लेकिन ऐन मौके पर यह शादी रद्द कर दी गई। उस वक्त दोनों की ओर से कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था। अब स्मृति के दोस्त के खुलासों के बाद यह साफ होता दिख रहा है कि विश्वासघात ही शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह रहा।
40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप
मामला सिर्फ निजी रिश्ते तक सीमित नहीं है। विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी गंभीर आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि उन्होंने पलाश की एक फिल्म में निवेश किया था, लेकिन न तो फिल्म पूरी हुई और न ही पैसे वापस किए गए। माने का दावा है कि उनके पास इस लेन-देन से जुड़े चैट्स और अन्य सबूत मौजूद हैं, जिन्हें ज़रूरत पड़ने पर सार्वजनिक किया जा सकता है।
पलाश मुच्छल ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद
इन आरोपों पर पलाश मुच्छल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत हैं। पलाश का कहना है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनके वकील ने भी बयान जारी कर कहा है कि अभी तक किसी भी आरोप को साबित करने के लिए ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं और जरूरत पड़ने पर वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
स्मृति मंधाना ने बनाई दूरी
इस पूरे विवाद पर स्मृति मंधाना की ओर से अब तक कोई सीधा बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, पहले उन्होंने शादी रद्द होने के बाद मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील जरूर की थी। बताया जा रहा है, स्मृति इस पूरे मामले से खुद को दूर रखकर अपने क्रिकेट करियर पर फोकस करना चाहती हैं।
क्या कहता है पूरा मामला
यह विवाद अब केवल एक सेलिब्रिटी रिश्ते की कहानी नहीं रह गया है, बल्कि इसमें धोखाधड़ी, विश्वासघात और कानूनी पहलू भी जुड़ गए हैं। सच क्या है और झूठ क्या यह आने वाले समय में जांच और सबूतों के बाद ही साफ हो पाएगा।
फिलहाल इतना तय है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की यह कहानी टूटे रिश्ते और बड़े आरोपों की वजह से लंबे समय तक चर्चा में बनी रहेगी।





