नेटफ्लिक्स पर इन दिनों अगर कोई फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वह है धनुष और कृति सेनन स्टारर म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’। करीब 2 घंटे 45 मिनट की यह फिल्म रिलीज़ होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है और फिलहाल Netflix India की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है।
OTT पर आते ही दर्शकों के दिलों में उतर गई फिल्म
‘तेरे इश्क में’ ने सिनेमाघरों में अच्छी खासी कमाई करने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर भी धमाल मचा दिया है। 23 जनवरी को स्ट्रीमिंग शुरू होते ही फिल्म को जबरदस्त व्यूअरशिप मिल गई हैं। खास बात यह है कि रोमांटिक और म्यूजिकल जॉनर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच यह फिल्म तेजी से पॉपुलर हो रही है।
क्या है ‘तेरे इश्क में’ की कहानी
फिल्म एक गहरे और जुनूनी प्रेम की कहानी है, जिसमें प्यार, दर्द, टूटन और आत्म-खोज को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में दिखाया गया है। दनुष फिल्म में शंकर के किरदार में नजर आते हैं, जबकि कृति सेनन ‘मुक्ति’ की भूमिका निभा रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री, रिश्तों की जटिलता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव दर्शकों को कहानी से जोड़े रखते हैं।
धनुष और कृति सेनन की दमदार एक्टिंग
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है कलाकारों का अभिनय। धनुष ने एक बार फिर साबित किया है, कि इंटेंस और इमोशनल रोल्स में उनका कोई मुकाबला नहीं। वहीं कृति सेनन अपने किरदार में गहराई और मासूमियत दोनों लेकर आई हैं, जिसे दर्शक खूब सराह रहे हैं। सपोर्टिंग कास्ट ने भी कहानी को मजबूती देने का काम किया है।
A.R. Rahman का संगीत बना फिल्म की जान
‘तेरे इश्क में’ एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है और इसका म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है।
A.R. Rahman के गाने न सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि फिल्म की भावनाओं को भी और गहरा बना देते हैं। सोशल मीडिया पर इसके गाने पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती
नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
कई दर्शकों ने इसे क्लासिक लव स्टोरी बताया है, तो कुछ लोगों को फिल्म की लंबाई थोड़ी ज्यादा लगी। बावजूद इसके, फिल्म की कहानी, म्यूजिक और परफॉर्मेंस को लेकर पॉजिटिव रिव्यू ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।
क्यों देखें ‘तेरे इश्क में’
अगर आपको इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी पसंद है। म्यूजिक आपके लिए फिल्म का अहम हिस्सा है। धनुष और कृति सेनन की दमदार एक्टिंग देखना चाहते हैं। तो ‘तेरे इश्क में’ आपके लिए सही OTT वीकेंड मूवी साबित हो सकती है।
कहां और कब देखें फिल्म
- OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
- स्ट्रीमिंग डेट: 23 जनवरी
- समय: 2 घंटे 45 मिनट
- भाषा: हिंदी और अन्य भाषा में भी उपलब्ध है
कुल मिलाकर, ‘तेरे इश्क में’ उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्हें OTT पर आते ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल गया है। यही वजह है कि यह फिल्म आज Netflix पर नंबर 1 ट्रेंडिंग में जगह बनाती हुई नजर आ रही है।





