Border 2 Box Office Collection Day 3: देशभक्ति की लहर में डूबी बॉर्डर 2,तीन दिनों में ₹120 करोड़ से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 3
Advertisements

सनी देओल और वरुण धवन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज तीन दिनों में फिल्म ने ₹120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपब्लिक डे वीकेंड से पहले ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर इंडस्ट्री को चौंका दिया है। तीसरे दिन आई कमाई में जबरदस्त उछाल फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर तीसरे दिन यानी संडे को ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला, जिसने फिल्म को सुपरहिट रेस में ला खड़ा किया।

Border 2 का 3 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Day 1 (शुक्रवार): ₹30 करोड़ (लगभग)
Day 2 (शनिवार): ₹36.5 करोड़ (लगभग)
Day 3 (रविवार): ₹54.5 करोड़ (लगभग)

कुल कलेक्शन (3 दिन): ₹121 करोड़ के पार हुआ। यह आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि फिल्म को फैमिली ऑडियंस और देशभक्ति फिल्मों के दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रिपब्लिक डे वीकेंड बना ‘बॉर्डर 2’ के लिए वरदान मिल रहा हैं। रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हुई देशभक्ति फिल्मों को हमेशा फायदा मिलता रहा है और ‘बॉर्डर 2’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह भुना लिया है। छुट्टी के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ी, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला।

स्टारकास्ट की दमदार मौजूदगी बनी बड़ी ताकत

फिल्म की सफलता के पीछे इसकी मजबूत स्टारकास्ट भी एक अहम वजह मानी जा रही है। सनी देओल अपने दमदार डायलॉग्स और देशभक्ति अंदाज से फिर छाएहुए है। वरुण धवन नए और गंभीर अवतार में नजर आए है।दिलजीत दोसांझ भावनात्मक और सशक्त किरदार के रूप मे नज़र आए। अहान शेट्टी एक्शन और इमोशन का संतुलन बनाके रखा है। इन सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

कहानी और निर्देशन ने जीता दर्शकों का दिल

‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में देश के जवानों के साहस, बलिदान और ‘फौजी कोड’ को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। निर्देशक अनुराग सिंह ने युद्ध के दृश्य, इमोशनल मोमेंट्स और देशभक्ति के जज़्बे को प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा है। करियर के लिहाज से भी बड़ी फिल्म साबित हो रही Border 2 की बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ अब सनी देओल और दिलजीत दोसांझ के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो चुकी है। वरुण धवन के करियर की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह बना रही है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

आगे कितना कमा सकती है ‘बॉर्डर 2’

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रुझान बना रहा, तो पहले हफ्ते में फिल्म ₹180–200 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है। वीकडेज में भी ऑक्यूपेंसी मजबूत रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 3 दिनों में ₹120 करोड़ से ज्यादा की कमाई। रिपब्लिक डे वीकेंड का मिला जबरदस्त फायदा। देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का मजबूत पैकेज। कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here