सलमान खान की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गीत को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस भावुक गीत में अपनी आवाज़ दी है अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल ने, जिससे गाने की भावनात्मक गहराई और भी बढ़ गई है।
टीज़र में दिखी देशभक्ति की झलक
‘मातृभूमि’ गीत का टीज़र भले ही छोटा हो, लेकिन इसका असर बेहद गहरा है। टीज़र की शुरुआत सैन्य बिगुल की गूंज से होती है, जो सीधे दिल में देशप्रेम की भावना जगा देती है। तिरंगे की शान, सीमा पर तैनात सैनिकों का जज़्बा और मातृभूमि के लिए बलिदान का भाव सब कुछ कुछ सेकंड में ही दर्शकों को भावुक कर देता है।
अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज़ ने बढ़ाया असर
इस देशभक्ति गीत को अपनी मधुर और भावुक आवाज़ से सजाया है अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल ने। दोनों गायकों की जुगलबंदी गीत को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। गीत का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। माना जा रहा है कि पूरा गीत सैनिकों के साहस और देश के प्रति उनके प्रेम को बेहद भावुक अंदाज़ में पेश करेगा।

कब रिलीज़ होगा पूरा गाना?
फिल्म मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘मातृभूमि’ का फुल सॉन्ग 24 जनवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले इस गीत को रिलीज़ करने का मकसद देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।
‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म की कहानी
बैटल ऑफ गलवान फिल्म जून 2020 में भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और देश के लिए उनके समर्पण को बड़े पर्दे पर दिखाने का प्रयास है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बैटल ऑफ गलवान रिलीज़ 17 अप्रैल 2026 होंगी, फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है और अब ‘मातृभूमि’ गीत के टीज़र ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। कई यूज़र्स ने लिखा कि यह गीत ‘सीधे दिल को छू जाने वाला’ है, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘रियल देशभक्ति’ का प्रतीक बताया। सलमान खान के फैंस इसे फिल्म का सबसे मजबूत एसेट मान रहे हैं।
‘मातृभूमि’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों को सलाम है। अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज़, दमदार बोल और देशभक्ति से भरा संगीत इस गीत को खास बना देता है। अब दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इसके फुल सॉन्ग और फिर फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज़ का।
अन्य पढ़े :





