Border 2: 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित सनी देओल की अगली देशभक्ति गाथा, जानिए पूरी कहानी

Border 2
Advertisements

साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म बॉर्डर आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में से एक गिनी जाती है। अब लगभग तीन दशक बाद, उसी विरासत को आगे बढ़ाने आ रही है ‘Border 2’, जो इस बार 1965 नहीं बल्कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश जैसे नए देश निर्माण पर आधारित है। यह फिल्म न सिर्फ युद्ध की कहानी दिखाती है, बल्कि भारतीय सेना के बलिदान, साहस और रणनीतिक जीत को बड़े पर्दे पर एक नए नजरिए से पेश करती है।

1971 का युद्ध: जिस पर टिकी है Border 2 की कहानी

Join

Border 2 की कहानी 1971 के उस ऐतिहासिक युद्ध से जुड़ी है, जिसने दक्षिण एशिया का नक्शे को बदल कर रख दिया। दिसंबर 1971 में पाकिस्तान द्वारा भारत के हवाई ठिकानों पर किए गए हमले के बाद भारत ने पूरी ताकत से जवाब दिया था। इस युद्ध में, भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों ने मिलकर मोर्चा संभाला है। पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना को बड़ी हार मिली। बांग्लादेश, विश्व की नक्शे में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म में आया। फिल्म इसी ऐतिहासिक संघर्ष को सैनिकों के परिवारों और जमीनी स्तर पर लड़े गए युद्ध के साथ जुड़ी कहानी दिखाती है।

Border 2 की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी कई मोर्चों पर चलती रहती है। कहीं बॉर्डर पर तैनात जवान हैं, कहीं फाइटर पायलट आसमान में दुश्मन से भिड़ रहे हैं, तो कहीं नौसेना समुद्र में रणनीतिक हमले करती है। कहानी का ध्यान सिर्फ गोलियों और धमाकों पर आधारित नहीं है, बल्कि,सैनिकों के मन में चल रहे डर और कर्तव्य के संघर्ष पर है। युद्ध के दौरान लिए गए कठिन और अहम फैसलों पर। और उन परिवारों पर, जो हर पल अपने अपनों की सलामती की दुआ करते हुए दिखते हैं। यही फिल्म Border 2 को एक साधारण और वॉर फिल्म से अलग बनाती है।

Also Read: Who Is Rimi Sen: ‘धूम’ फेम रिमी सेन: बॉलीवुड की चमक से दुबई के रियल एस्टेट तक का सफर

सनी देओल की दमदार वापसी

Border में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार के रूप में अमर हो चुके सनी देओल, Border 2 में एक बार फिर मजबूत, अनुभवी और जुझारू सैनिक की भूमिका में देखने को मिलेंगे। सनी देओल का रोल नेतृत्व क्षमता, अनुभव और गहरा आत्मविश्वास और देश के लिए अंतिम सांस तक लड़ने का जज्बे को दर्शाता है। सनी देओल की मौजूदगी फिल्म में पुराने दर्शकों के लिए भावनात्मक पल को भी लेकर आती है।

नई पीढ़ी के सितारे और असली हीरो की कहानियाँ

  • वरुण धवन – मेजर होशियार सिंह

वरुण धवन फिल्म में परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह का किरदार के रुप में देखने को मिलेंगे। यह रोल उनके फिल्मी करियर के सबसे गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है।

  • दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के हुनरबाज अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभाते हुए देखने वाले हैं, जिन्होंने अकेले दम पर दुश्मन के कई लड़ाकू विमानों का सामना किया था।

  • अहान शेट्टी

अहान शेट्टी फिल्म में युवा सैनिक का किरदार निभाने वाले हैं। नई पीढ़ी की भावनाओं और देशभक्ति को दर्शाते हुए दिखते हैं।

निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे है, जबकि प्रोडक्शन की कमान जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार के हाथों देखी गई है। निर्माताओं का मानना है कि Border 2 तकनीकी रूप से कई भव्य और भावनात्मक रूप से कई ज़्यादा गहरी होने वाली है।

रिलीज़ डेट और दर्शकों की उम्मीदें

Border 2 को 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा, जो गणतंत्र दिवस से ठीक पहले का समय है। देशभक्ति फिल्मों के लिए यह समय हमेशा से खास माना गया है।

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया मे चर्चा 

सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है।
ट्रेलर और टीज़र को भारी रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सनी देओल की वापसी से दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्यों खास है Border 2?

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, इतिहास की सच्ची कहानी है, असली सैनिकों को श्रद्धांजलि देती है। देशभक्ति को शोर नहीं, भावना के साथ दिखाती है और नए लोगों को भारत के सबसे निर्णायक युद्ध से जोड़ती है। Border 2 एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जो मनोरंजन के साथ-साथ इतिहास, बलिदान और देशप्रेम की भावना को भी मजबूत करती हैं,अगर आप देशभक्ति जैसे सिनेमा के प्रेमी हैं, तो यह फिल्म आपके लिए सिर्फ देखने का अनुभव नहीं, बल्कि महसूस करने की कहानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here