Border 2 Box Office Collection Day 2: दो दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान

Border 2 Box Office Collection Day 2
Advertisements

सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। देशभक्ति के रंग में रंगी यह फिल्म सिर्फ दो दिनों में ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की तेज़ रफ्तार कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं।

पहले दिन की दमदार ओपनिंग

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के पहले दिन शानदार शुरुआत की थी। बॉर्डर 2 ने पहले दिन करीब 32 करोड़ रुपए की कमाई करके शानदार शुरुआत की है।
पहले ही दिन दर्शकों की भीड़ ने यह साफ कर दिया था, कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। खासतौर पर सनी देओल की स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म का देशभक्ति एंगल दर्शकों को खूब पसंद आया।

शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्री कौन है, जो अचानक हुई बॉलीवुड से दूर, जाने क्या करती है

दूसरे दिन भी बरकरार रहा जोश

शनिवार यानी दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं दिखी। इस मूवी ने दूसरे दिन लगभग 21 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
वीकेंड का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिला और सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक शो हाउसफुल रहे।

दो दिनों में पूरी हुई ‘हाफ सेंचुरी’

इस मूवी का 2 दिन में कुल टोटल कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच गया। सिर्फ दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना इस बात का संकेत है कि ‘बॉर्डर 2’ लंबी रेस की घोड़ा साबित हो सकती है।

वीकेंड और रिपब्लिक डे से बढ़ेंगी कमाई

ट्रेड जानकारों का मानना है कि रविवार और रिपब्लिक डे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। देशभक्ति पर आधारित फिल्में इस समय दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करती हैं, जिसका फायदा ‘बॉर्डर 2’ को मिल रहा है।

स्टार कास्ट बनी बड़ी ताकत

फिल्म की मजबूत कास्ट भी इसकी सफलता का बड़ा कारण मानी जा रही है। सनी देओल के दमदार डायलॉग्स और देशभक्ति वाला अंदाज़ देखने को मिल रहा है। वरुण धवन इमोशनल और एक्शन अवतार में नजर आए। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सपोर्टिंग रोल में प्रभावशाली परफॉर्मेंस के रूप में दिखाई दिए। इन सभी कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही है।

क्या ‘बॉर्डर 2’ बनेगी सुपरहिट

फिल्म की शुरुआती कमाई को देखते हुए इतना तय है कि ‘बॉर्डर 2’ सुपरहिट की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। अगर वीकेंड और आने वाले दिनों में यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है। अब बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर अगला टारगेट क्या होने वाला है। दोस्तों बता दें अब सबकी नजरें फिल्म के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ पहले वीकेंड में ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here