Border 2 Box Office Prediction: ‘अमन की आशा’ नहीं, ‘धुरंधर’ जैसा तूफान ला सकती है बॉर्डर 2, तरण आदर्श

Advertisements

देशभक्ति फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 की रिलीज़ अब बेहद करीब है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है और रिलीज़ से पहले ही इसके बॉक्स ऑफिस को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना है कि यह फिल्म किसी “अमन की आशा” जैसी सौम्य कहानी नहीं, बल्कि धुरंधर जैसी आक्रामक और जोश से भरपूर देशभक्ति लेकर आएगी।

तरण आदर्श की भविष्यवाणी: पहले दिन 30 करोड़ तक की ओपनिंग

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार, बॉर्डर 2 पहले दिन 25 से 30 करोड़ रुपए तक की ओपनिंग कर सकती है। उनका कहना है कि, “यह फिल्म शांति और संवाद की नहीं, बल्कि सीधे टकराव और राष्ट्रभावना की कहानी है। दर्शकों में इस तरह की फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म की असली परीक्षा स्पॉट बुकिंग और पहले दिन के दर्शकों की प्रतिक्रिया से होगी, न कि सिर्फ एडवांस बुकिंग से।

Dhurandhar OTT Release: अब थिएटर के बाद घर बैठे देख पाएंगे रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

‘अमन की आशा’ जैसी फिल्म नहीं है बॉर्डर 2

तरण आदर्श के मुताबिक, बॉर्डर 2 उस तरह की फिल्म नहीं है जो भारत-पाक रिश्तों में नरमी रिश्ते या भावनात्मक समझदारी पर जोर देती हो।
यह फिल्म पूरी तरह से देशभक्ति, युद्ध और दुश्मन से मुकाबले की भावना को उजागर रखती है। यही वजह है कि इसकी तुलना हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर धुरंधर से की जा रही है।

धुरंधर से तुलना क्यों?

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और दर्शकों में राष्ट्रवाद से जुड़ा जोश पैदा कर लिया। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि, धुरंधर के बाद दर्शक इसी तरह की दमदार फिल्म देखने के लिए तैयार हैं। बॉर्डर 2 उसी भावनात्मक जोश का फायदा उठा सकती है। भले ही धुरंधर का असर अब थोड़ा कम हो रहा हो, लेकिन बॉर्डर 2 अपनी अलग पहचान हासिल कर सकती है।

स्टारकास्ट और कहानी का दम

बॉर्डर 2 में सनी देओल एक बार फिर सेना के जांबाज किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि वह इस फ्रेंचाइज़ी के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जो पहली फिल्म बॉर्डर का भी हिस्सा थे। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे आज की तकनीक और नए दृष्टिकोण के साथ पेश किया गया है।

निर्देशन, प्रोडक्शन और भव्यता

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जो इससे पहले केसरी जैसी देशभक्ति फिल्म बना चुके हैं।

क्या बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी?

इन सभी फैक्टर्स को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तूफान ला सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here