Dhurandhar OTT Release: अब थिएटर के बाद घर बैठे देख पाएंगे रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Advertisements

रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन हासिल कीया है और अब दर्शकों को इसकी OTT रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत की गई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी की ओर शानदार प्रदर्शन करने के लिए रुख कर लिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि धुरंधर ओटीटी पर कब रिलीज़ होगी और किस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी? अगर आप भी इस फिल्म के डिजिटल रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां आपको इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी।

फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी और स्टारकास्ट

आदित्य धर के निर्देशन में बनाई गई धुरंधर एक प्रकार कि हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें देशभक्ति, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। फिल्म में रणवीर सिंह एक दमदार और गंभीर किरदार में नजर आए हैं, जो उनके अभिनय करियर के सबसे अलग रोल्स में से एक माना जा रहा है। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में रणवीर सिंह अक्षय खन्ना संजय दत्त और माधवन अर्जुन रामपाल सर अर्जुन जैसे सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी सराहा है।

15 से अधिक फ्लॉप फिल्मों के बाद चमकी शम्मी कपूर की किस्मत, एक फिल्म ने बना दिया सुपरस्टार

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का धमाका

  • रिलीज़ के साथ ही धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली थी।
  • फिल्म ने देश और विदेश में शानदार कलेक्शन करते हुए खुद को साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल कर लिया।
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई की
  • कुल मिलाकर 800 करोड़ रुपये से अधिक का दुनिया भर का कलेक्शन बताया जा रहा है। एक्शन और कहानी को दर्शकों के द्वारा खूब तारीफ मिली।

धुरंधर OTT रिलीज़ डेट: कब होगी डिजिटल एंट्री?

थिएटर में सफल रन के बाद अब फिल्म के ओटीटी रिलीज़ को लेकर चर्चाएं तेज शुरू हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 30 जनवरी 2026 को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मूवी को थिएटर रिलीज़ के लगभग 8 हफ्ते बाद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

धुरंधर OTT प्लेटफॉर्म: कहां देख पाएंगे फिल्म?

रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर के डिजिटल राइट्स Netflix ने खरीदे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म Netflix पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम की जाएगी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के बाद दर्शक इसे मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर कभी भी देख सकेंगे।

OTT रिलीज़ क्यों है खास?

धुरंधर की OTT रिलीज़ इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि, थिएटर में न देख पाने वाले दर्शकों को अब फिल्म देखने का मौका मिल जाएगा। फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ बहुत ही जल्द आने वाला है। OTT रिलीज़ से पहले पार्ट की कहानी ज्यादा लोगों तक पहुंचेग जाएंगी। इसी वजह से मेकर्स डिजिटल रिलीज़ को लेकर काफी रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। OTT रिलीज़ डेट अभी संभावित है, आधिकारिक पुष्टि होने की है। प्लेटफॉर्म में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं हुआ है। रिलीज़ से पहले Netflix या मेकर्स की घोषणा का इंतजार जरूर होगा। अगर रिपोर्ट्स की बात सही साबित होती हैं, तो 30 जनवरी 2026 से आप Netflix पर धुरंधर का मजा घर बैठकर लेंगे। जैसे ही फिल्म की ओटीटी रिलीज़ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here