विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ अब थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। प्यार, शायरी और 90 के दशक के माहौल में बनी इस फिल्म को अब दर्शक घर बैठे मनोरंजन कर सकेंगे। थिएटर में सीमित दर्शक जुटाने वाली यह फिल्म ओटीटी पर नया जीवन पा सकती है।
कब और कहां रिलीज होगी ‘गुस्ताख इश्क’?
‘गुस्ताख इश्क’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 23 जनवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर यह OTTplay Premium के जरिए भी उपलब्ध होगी। यानी अगर आप थिएटर में यह फिल्म मिस कर चुके हैं, तो अब ओटीटी पर इसे देखने का सही मौका है।
थिएटर में कब रिलीज हुई थी फिल्म
यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, बड़े बजट और भारी प्रमोशन वाली फिल्मों के बीच ‘गुस्ताख इश्क’ को ज्यादा स्क्रीन नहीं मिल सकी। इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल गया, लेकिन फिल्म की कहानी और माहौल को एक खास वर्ग ने खूब तारीफ की है।
क्या है ‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी
‘गुस्ताख इश्क’ एक शांत, सधी हुई और भावनाओं से भरपूर प्रेम कहानी है, जिसकी पृष्ठभूमि 1990 के दशक की पुरानी दिल्ली और पंजाब में रची गई है। फिल्म में विजय वर्मा नवाबुद्दीन सईफुद्दीन के किरदार में नजर आते हैं, जो अपने पिता की पुरानी प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी सफर में उनकी मुलाकात होती है एक रिटायर्ड शायर अजीज बेग और उनकी बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से। धीरे-धीरे शायरी, खामोशी और हालात के बीच पनपता यह रिश्ता इश्क में बदल जाता है। यह फिल्म इश्क, परिवार, जिम्मेदारी और सपनों के टकराव को बेहद सादगी से दिखाती है।
स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम
फिल्म की मजबूत कहानी के साथ इसकी कास्ट भी इसकी बड़ी ताकत है, विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, शरीफ हाशमी, नताशा रस्तोगी, फातिमा सना शेख जैसे बड़े कलाकार शामिल है। इस मूवी का निर्देश विभव पूरी है और मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा इसके निर्माता है। गुस्ताख इश्क’ की सबसे खास बात है इसका संगीत और उर्दू शायरी का इस्तेमाल किया गया है। विशाल भारद्वाज का म्यूजिक फिल्म के हर सीन को गहराई देता है, वहीं बैकग्राउंड स्कोर कहानी के भावनात्मक असर को और मजबूत करता है।
ओटीटी पर क्यों खास साबित हो सकती है ये फिल्म
स्लो और क्लासिक रोमांस पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट फिल्म साबित हो सकती हैं।
90 के दशक की पुरानी दिल्ली का नॉस्टैल्जिया
दमदार अभिनय और सधी हुई सुपरहिट कहानी है।
थिएटर के शोर-शराबे से दूर, घर बैठकर देखने लायक अनुभव होता है। भले ही ‘गुस्ताख इश्क’ थिएटर में बड़ी हिट साबित न हो पाई हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे उसका असली दर्शकों का प्यार मिल सकता है। अगर आपको शायरी, सुकून भरा रोमांस और अलग तरह की लव स्टोरी पसंद है, तो यह फिल्म आपकी सूची में जरूर होनी चाहिए।
- Surya Upcoming Movie 2026
- बॉलीवुड की 10 रोमांटिक फिल्में
- Salman Khan All Movies List 1988 To 2026
- Rohit Shetty Upcoming Movies 2026





