दोस्तों थालापाथी विजय की फिल्म जन नायगन की रिलीज डेट फसी हुई है यह मुद्दा कोर्ट तक जा पहुंचा है अब कोर्ट ने इस पर क्या बयान दिया है चलिए आपको बताते हैं दोस्तों यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह फिल्म की रिलीज डेट अटकी पड़ी है आखिरकार कौन सी वह मुद्दे हैं जिनकी वजह से विजय थालापाथी की फिल्म को रिलीज डेट नहीं मिल रही है।
किन मुद्दों की वजह से रिलीज नहीं हुई
दोस्तों जब फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही थी तब फिल्म का सर्टिफिकेट देने वाले सेंसर बोर्ड ने कहा कि इस फिल्म में इंडियन आर्मी को गलत दिखाया गया है और इस फिल्म में इंडियन आर्मी की छवि खराब दिखाई गई है, और कुछ कंट्रोवर्शियल बयान थे जो कि इस फिल्म में दिखाई गई थे। हालांकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को कुछ डायलॉग में कट लगाने के लिए बोला है लेकिन सेंसर बोर्ड के ने कहा कि इस फिल्म में आर्मी को गलत दिखाया गया है इसकी वजह से इस फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
और दूसरा मुद्दा यह है कि विजय की फिल्म की रिलीज डेट पहले अनाउंस की गई थी हालांकि इसका ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ था और यह फिल्म सेंसर बोर्ड से पास नहीं हुई थी। लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल की थी यह मुद्दा कोर्ट में भी उठा था। जब हाई कोर्ट के वकील ने कहा की फिल्म सेंसर बोर्ड ने पास नहीं की तब आपने कैसे इसकी रिलीज डेट को फाइनल किया। इस बात का भी जवाब मेकर्स ने कोर्ट में दिया था हालांकि उसे वक्त कोर्ट ने मेकर्स की कुछ भी नहीं सुना था।

मेकर्स ने धुरंधर का उदाहरण दिया
जब सेंसर बोर्ड फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहा था तब फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड वालों ने कहा था कि हम इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देंगे और इस फिल्म की रिलीज डेट को रोक देंगे। तब यह मुद्दा हाई कोर्ट में चला और जब कोर्ट ने कहा कि जब इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया तो आपने इस फिल्म के रिलीज डेट को क्यों फाइनल किया तब दोस्तों मेकर्स की तरफ से यह जवाब सामने आया की मेकर्स ने कहा कि बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर थी और उस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया था तभी धुरंधर के मेकर्स ने धुरंधर की रिलीज डेट को फाइनल किया था लेकिन उस वक्त इतना बवाल नहीं हुआ था फिर हमारी फिल्म को लेकर क्यों बवाल हो रहा है। जन नायगन के मेकर्स ने धुरंधर का हवाला देते हुए कोर्ट से यह बात कही थी।
जन नायगन रिलीज कब होगी
फिल्में को लेकर अभी भी अपडेट सामने नहीं आया है कि आखिरकार यह फिल्म कब रिलीज होगी हालांकि यह मुद्दा कोर्ट में जारी है। जैसे ही कोर्ट का जवाब आता है इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ जाएगी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने अभी तक की फिल्म को पास नहीं किया है। जिसकी वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म रिलीज न होने की वजह से थिएटर के मालिक को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है अब देखना होगा कि आने वाले समय में इस फिल्म की रिलीज डेट कौनसी निकल आती है।
अन्य पढे :
- Netflix पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ‘तेरे इश्क में’, 2 घंटे 45 मिनट की म्यूजिकल रोमांटिक बनी सबसे अच्छी
- सलमान खान की ‘Battle of Galwan’ का पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज, दर्शकों के दिलों को छू गया
- शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्री कौन है, जो अचानक हुई बॉलीवुड से दूर, जाने क्या करती है
- राम तेरी गंगा मैली से मशहूर हुई बोल्ड अदाकारा मंदाकिनी करती है ये काम





