बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की रिलीज़ डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर मानो भूचाल सा आ गया है। जैसे ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ, फैन्स से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों तक हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है।
क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज़ होगी ‘किंग’
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेकर्स ने इस मौके पर एक दमदार टीज़र शेयर किया, जिसमें शाहरुख का इंटेंस और पावरफुल अवतार देखने को मिला। क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली यह फिल्म पहले से ही 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है।
आर्यन खान का इमोशनल रिएक्शन बना चर्चा का विषय
फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आते ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीज़र शेयर करते हुए सिर्फ एक शब्द लिखा “बाप”, आर्यन का यह छोटा सा लेकिन भावनाओं से भरा रिएक्शन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। फैन्स ने इसे एक बेटे का अपने सुपरस्टार पिता के लिए गर्व और प्यार बताया।
करण जौहर समेत सितारों ने लुटाया प्यार
फिल्ममेकर करण जौहर भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “OMG!!! इंटरनेट सच में टूट गया… क्या धमाका है!” इसके अलावा ओरी, शनाया कपूर, खुशी कपूर और नव्या नंदा जैसी कई जानी-मानी हस्तियों ने भी दिल और फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। साफ है कि ‘किंग’ को लेकर इंडस्ट्री में भी जबरदस्त माहौल बना है।
‘किंग’ में पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे शाहरुख और सुहाना
फिल्म ‘किंग’ इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें सुहाना खान अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना की पहली फुल-फ्लेज्ड बड़े पर्दे की फिल्म मानी जा रही है, जिसे लेकर फैन्स की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान,सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन,अनिल कपूर, अरशद वारसी जैसे स्टार नजर आने वालेहैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर के जरिए बनाया जा रहा है।
शाहरुख खान का एक और मेगा एक्शन अवतार
‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद शाहरुख खान एक बार फिर एक्शन जोनर में लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि ‘किंग’ में उनका किरदार अब तक के सबसे अलग और खतरनाक अवतारों में से एक होगा। फैन्स पहले ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर इसे “नेक्स्ट लेवल बॉलीवुड” बता रहे हैं। ‘किंग’फिल्म की रिलीज़ डेट: 24 दिसंबर 2026 बताई गई है।
सलमान खान की ‘Battle of Galwan’ का पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज, दर्शकों के दिलों को छू गया


