OTT Trending: 10 साल बाद भी नहीं कम हुआ आमिर खान की इस फिल्म का जादू, Netflix पर कर रही है ट्रेंड

OTT Trending
Advertisements

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्मों की उम्र लंबी होती है यह बात तो आपको मालूम होगी। यही वजह है कि उनकी एक सुपरहिट फिल्म रिलीज़ के करीब 10 साल बाद भी दर्शकों के बीच अभी भी चर्चा में है। यह फिल्म इन दिनों Netflix पर ट्रेंड कर रही है और IMDb पर भी इसे शानदार रेटिंग मिल चुकी है।

कौन-सी है यह फिल्म?

Join

हम बात कर रहे हैं आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ की, जो साल 2016 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक साबित हुई थी, बल्कि आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की बहुत खास पसंद बनी हुई है।

फिल्म का नाम: दंगल
रिलीज़ वर्ष: 2016 में रिलीज हुई
मुख्य कलाकार: आमिर खान
IMDb रेटिंग: 8.3/10
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix

बजट के मुकाबले रिकॉर्डतोड़ सफलता प्राप्त की

‘दंगल’ का बजट लगभग 70 करोड़ रुपये बताया जाता है, लेकिन इस फिल्म ने विश्व भर में हजारों करोड़ रुपये की कमाई कर बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाने का मुकाम हासिल किया था। खास बात यह रही कि फिल्म को भारत के साथ-साथ चीन और अन्य देशों में भी जबरदस्त रिस्पांस मिलकर भारी संख्या में देखा गया था।

also read : OTT Movie: IMDb पर 8+ रेटिंग वाली इस मूवी ने दर्शकों को किया हैरान, OTT पर हिंदी में उपलब्ध है दमदार साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म

फिल्म की असली कहानी ने जीता दिल

फिल्म की कहानी महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगाट के जीवन के संघर्ष पर आधारित है।एक पिता का सपना, सामाजिक बंधनों से लड़ाई और बेटियों को चैंपियन बनाने की जिद उनके पिता में होती है। यही भावनाएं ‘दंगल’ को आज भी खास और रोमांचक बनाती है। यही कारण है कि नई पीढ़ी के दर्शक भी इस फिल्म से अभी भी जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।

10 साल बाद भी Netflix पर क्यों ट्रेंड कर रही है ‘दंगल’?

इसके पीछे कई वजहें हैं:

  1. दंगल मूवी की दमदार और प्रेरणादायक कहानी : फिल्म को बहुत ही रोमांचक मोड़ पर लाती है। फिल्म केवल मनोरंजन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को मोटिवेशन भी देती है।
  2. आमिर खान का ट्रांसफॉर्मेशन: अभिनेता आमिर खान का वजन बढ़ाना और फिर घटाना आज भी फिल्म इंडस्ट्री के जगत में एक मिसाल माना जाता है।
  3. फैमिली ऑडियंस की पसंद: यह फिल्म हर उम्र के लोगों के दिलों को साथ कनेक्ट करती है, इसलिए लोग इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं।

ओटीटी पर आसान से उपलब्ध

Netflix पर मौजूद होने की वजह से नए दर्शक भी इसे आसानी से देख पा रही है। ओटीटी पर आमिर खान की फिल्मों का अलग क्रेज ‘दंगल’ फिल्म के अलावा आमिर खान की कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारी संख्या में लगातार देखी जाती हैं, जैसे:3 Idiots,PK,Lagaan,Taare Zameen Par | इन फिल्मों की कहानी और लोकप्रियता यह साबित करती है कि कंटेंट अच्छा हो तो समय उसकी वैल्यू कम नहीं कर सकता।

आज भी खास है ‘दंगल’?

‘दंगल’ सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं, बल्कि हौसले, संघर्ष और जीत की कहानी बया करती है।
IMDb पर इसकी ऊंची रेटिंग और Netflix पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होना इस बात का अच्छा सबूत है। इसलिए साबित होता है, कि अच्छी फिल्में कभी पुरानी नहीं होतीं। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो यह सही समय है। और अगर देख चुके हैं, तो दोबारा देखने के लिए इसका असर कम नहीं होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here