Advertisements

37 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी रजनीकांत-शत्रुघ्न सिन्हा की अधूरी कहानी, इस वजह से नहीं हो पाई थी पुरी

37 साल बाद

बॉलीवुड के इतिहास में कई फिल्में बनीं, कुछ हिट हुईं, कुछ फ्लॉप रहीं, लेकिन कुछ ऐसी भी रहीं जो पूरी तरह बनकर भी सिनेमाघर तक कभी नहीं पहुंच पाईं। ऐसी ही एक रहस्यमयी फिल्म है जिसका नाम‘हम में शहंशाह कौन’, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार साथ नजर आए थे। हैरानी की बात यह है कि यह फिल्म 37 साल पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन अब जाकर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

क्यों अटक गई थी फिल्म की रिलीज?

सर्टिफिकेशन तक नहीं पहुंच पाई थी फिल्म
यह फिल्म अपने समय में पूरी तरह शूट हो चुकी थी, लेकिन इसे कभी भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में सबमिट ही नहीं किया गया। यही वजह रही कि फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म के निर्माता राजा रॉय उस दौरान निजी पारिवारिक संकट से गुजर रहे थे। लंदन जाने के बाद उनके बेटे का निधन हो गया, जिसके बाद फिल्म को लेकर सभी योजनाएं ठप पड़ गईं।

निर्देशक के निधन से और बढ़ी मुश्किलें

फिल्म के निर्देशक थे हरमेश मल्होत्रा, जिनका बाद में निधन हुआ। निर्देशक के जाने के बाद फिल्म को दोबारा शुरू करने या रिलीज तक पहुंचाने वाला कोई नहीं बच गया था। इसी के साथ यह प्रोजेक्ट वर्षों तक फाइलों और रीलों में बंद होकर रह सीमित रह गया।

15 से अधिक फ्लॉप फिल्मों के बाद चमकी शम्मी कपूर की किस्मत, एक फिल्म ने बना दिया सुपरस्टार

दमदार स्टारकास्ट से सजी थी फिल्म

‘हम में शहंशाह कौन’ अपने दौर की एक मल्टी-स्टारर फिल्म साबित हुई थी। इसमें कई बड़े दिग्गज कलाकार नजर आने वाले थे, जिसमे रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा, अनीता राज, हेमा मालिनी, दिवंगत अमरीश पुरी, शरद सक्सेना, प्रेम चोपड़ा और जगदीप जैसे इतनी मजबूत कास्ट होने के बावजूद फिल्म का रिलीज न होना अपने आप में एक बड़ा सवाल बना रह गया था।

संगीत और संवाद भी शानदार

फिल्म की खासियत सिर्फ कलाकार ही नहीं थे, बल्कि इसकी क्रिएटिव टीम भी उतनी ही मजबूत थी।
संगीत: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गीत: आनंद बख्शी
संवाद: सलीम-फैज़
कोरियोग्राफी: सरोज खान
यानी यह फिल्म हर लिहाज से उस दौर की एक बड़ी दिलचस्प बॉलीवुड फिल्म थी।

आधुनिक तकनीक से किया गया फिल्म का कायाकल्प बदला

AI और 4K टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए, निर्माताओं ने अब इस फिल्म को नई बड़े तकनीक के साथ दर्शकों के सामने लाने का फैसला कर लिया है। फिल्म को AI टेक्नोलॉजी की मदद से रीस्टोर किया है। इसे 4K क्वालिटी और 5.1 सराउंड साउंड में तैयार किया है, ताकि दर्शकों को पुराने जमाने की फिल्म होते हुए भी नया अनुभव मिल पाए।

क्या आज की पीढ़ी को पसंद आएगी 80 के दशक की यह फिल्म

आज जब सिनेमा पूरी तरह बदल चुका है, ऐसे में यह फिल्म दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया का सफर साबित हो सकती है। जहां एक ओर पुराने दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा, वहीं नई पीढ़ी को 80-90 के दशक की फिल्ममेकिंग को समझने के लिए अवसर मिलेगा।

कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?

फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लाने की योजना बनाई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस अनदेखी कहानी को देख पाए। 37 साल बाद रिलीज हो रही एक पूरी फिल्म। रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा की दुर्लभ जोड़ी मानी जाती हैं। बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर की झलक और आधुनिक तकनीक के साथ क्लासिक सिनेमा शामिल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here