गिरफ्तारी से पहले KRK ने किया था ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू, कही थीं ये चौंकाने वाली बातें

KRK
Advertisements

विवादों में रहने वाले अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं। इस बार वजह है उनकी गिरफ्तारी से ठीक पहले किया गया फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर डाला रिव्यू

मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही कमाल आर खान ने अपनी एक्स (ट्विटर) पोस्ट के ज़रिए फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू शेयर किया था। KRK ने फिल्म को लेकर अपनी राय बेबाक अंदाज़ में रखी, जैसा कि वह अक्सर करते आए हैं। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म भले ही तकनीकी रूप से परफेक्ट न हो, लेकिन देशभक्ति की भावना दर्शकों को थिएटर से जोड़ती है।

KRK ने ‘बॉर्डर 2’ को दिए 3 स्टार

कमाल आर खान ने फिल्म को 3 स्टार की रेटिंग दी और कहा कि, निर्देशक अनुराग सिंह पहले भाग जैसी गहराई दोहराने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाए है। फिर भी यह फिल्म मास ऑडियंस को पसंद आएगी। फिल्म का इमोशनल एंगल काफी मजबूत है। KRK के मुताबिक, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

37 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी रजनीकांत-शत्रुघ्न सिन्हा की अधूरी कहानी, इस वजह से नहीं हो पाई थी पुरी

दिलजीत दोसांझ की तारीफ, वरुण धवन पर सवाल

अपने रिव्यू में KRK ने खास तौर पर दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि, दिलजीत दोसांझ इस फिल्म की आत्मा हैं।”
वहीं, वरुण धवन के अभिनय को लेकर उन्होंने हल्की नाराज़गी जताई और कहा कि उनका किरदार और बेहतर लिखा जा सकता था।
हालांकि, सनी देओल के दमदार डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेज़ेंस को उन्होंने फिल्म की ताकत बताया।

क्यों गिरफ्तार हुए कमाल आर खान

रिव्यू पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग मामले में कमाल आर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक रिहायशी इमारत के बाहर गोली चलाई थी। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है और मामले की जांच जारी रखी गई है। गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही KRK का ‘बॉर्डर 2’ रिव्यू और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

बॉर्डर 2’ से जुड़ी अहम जानकारी

रिलीज़ डेट: 23 जनवरी 2026
निर्देशक: अनुराग सिंह
मुख्य कलाकार: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी

फिल्म 1997 की सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, फिल्म में युद्ध के साथ-साथ सैनिकों के परिवारों की भावनाओं को भी अच्छे से दिखाया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करके शुरुआत की है। एडवांस बुकिंग और पहले दिन के कलेक्शन ने यह साफ कर दिया है, कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देशभक्ति फिल्मों को पसंद करने वाला वर्ग इस फिल्म से खासा जुड़ाव महसूस कर रहा है।

क्यों खास है KRK का यह रिव्यू

कमाल आर खान अक्सर फिल्मों की कड़ी आलोचना के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका रुख थोड़ा संतुलित नजर आया। गिरफ्तारी से ठीक पहले आया यह रिव्यू न सिर्फ फिल्म के लिए चर्चा का विषय बना, बल्कि KRK की निजी ज़िंदगी के विवादों से भी जुड़ गया। ‘बॉर्डर 2’ जहां बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है, वहीं कमाल आर खान की गिरफ्तारी और उनका रिव्यू, दोनों ही चीज़ें फिल्म को लगातार सुर्खियों में बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here